स्वास्थ्य

Winter health tips : ठंड में आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं ये सारे फूड आइटम्स

ठंड से आराम पाने के लिए डाइट में इन कुछ चीज़ों को शामिल करना बहुत जरूरी है। अगर आप चाहते है की ठंड में आपको अंदर से गर्मी का एहसास मिले तो डाइट में इन कुछ फूड को जरूर शामिल करें।
2 min read
• •
Updated: 2 Dec 2021, 10:36 AM IST
Winter health tips : ठंड में आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं ये सारे फूड आइटम्स
healthy food items for winter

नई दिल्ली। सर्दियां आते ही हाथ-पैर मानो ठंड से जम से जाते हैं। कई बार ठंड लगने से लोगों को सर्दी और जुकाम भी हो जाता है। क्योंकि कोरोना पूरी तरह से गया नहीं है, आपको अपनी इम्यूनिटी और हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आप सर्दियों में इन फूड आइटम्स को अपनी डाइट में शामिल करके ठंड से राहत पा सकते हैं।

गुड़

इस बारे में तो आप सभी जानते होंगे कि गुड़ खाना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। पर इसे सर्दियों में खाने के और भी कई फायदे हैं, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए। आपको बता दें कि गुड़ की तासीर गरम होती है, इस कारण यह आपके शरीर में गर्मी पहुंचाता है।

सर्दियों में बादाम, किशमिश, अंजीर के साथ-साथ सभी तरह के ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए। इन सभी ड्राई फ्रूट्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है। ड्राई फ्रूट्स को आप गर्म दूध, हलवे या मिठाई जैसी चीजों के साथ खा सकते हैं।

घी


सर्दियों में घी खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। घी में पाया जाने वाला हेल्दी फैट सर्दियों में आपके शरीर को गर्म रखता है, जिससे ठंड से राहत मिलती है। इसके अलावा सर्दियों में घी खाने से त्वचा को नमी मिलती है, जिस वजह से ड्राइनेस की प्रॉब्लम से निपटने में हेल्प होती है। आप घी को रोटी, दाल और सब्जी में मिलाकर खा सकती हैं।

मसाले
आयुर्वेद मानता है कि सर्दियों में इलायची, लॉन्ग, हल्दी और अदरक का इस्तेमाल आपके लिए बहुत कारगर साबित होता है। सर्दियों में ये मसाले आपके शरीर को गरम रखने में मदद करते हैं।

सर्दियों में प्याज हमारे शरीर को गर्माहट देता है। प्याज में आपको एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। तो आप इन सर्दियों में कच्चे प्याज के अलावा प्याज के पराठे और प्याज की कचौड़ियां बनाकर खा सकती हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
2 Dec 2021, 10:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट