25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health tips: ऐसे रखें अपने इंटेस्टाइन का ख्याल

बड़े-बुजुर्ग अकसर कहते हैं कि सेहतमंद रहना है, तो पहले पेट की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। पेट का ख्याल रख कर आप खुद को हमेशा तंदुरुस्त रख सकते हैं। पेट के अंदर ही मौजूद होता है हमारा इंटेस्टाइन । और आज हम इसके ख्याल का ही तरीका आपको बताऐंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 2 Dec 2021, 10:09 AM IST

Health tips: ऐसे रखें अपने इंटेस्टाइन का ख्याल

how Take care of your intestine

नई दिल्ली। हमारे शरीर का डाइजेस्टिव सिस्टम काफी कॉम्प्लेक्स होता है और अगर आपकी आंतें ठीक नहीं हैं तो आपके डाइजेस्टिव प्रोसेस में काफी कुछ बदल सकता है। पेट और खानपान से जुड़ी ज्यादातर बीमारियां हमेशा डाइजेस्टिव सिस्टम की गड़बड़ी से होती हैं। आयुर्वेद में आंतों की सेहत को लेकर काफी कुछ कहा जाता है और आयुर्वेद की मानें तो अगर आंतें सही हैं तो आपकी सेहत भी सही।

यह भी पढ़े- Health tips : बच्चो पर सबसे ज्यादा असर करती हैं ये पांच बीमारियां

खाने पीने का रखें ध्यान

आपको खाना खाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा और नियम बनाने होंगे। खाना सिर्फ तभी खाएं जब भूख लगे। शांत और आरामदायक जगह में खाना खाएं।सही मात्रा में खाएं। गर्म खाना खाएं।

एक्सरसाइज

योगा जरूर करें।साइकलिंग की मदद लें।
हर रोज़ वॉक जरूर करें। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मदद कर सकती है। पिलाटेज मदद कर सकते हैं।

गैजेट्स है नुकसान देह
जब हम सोने जाते हैं तो हमेशा फोन को अपने पास रखते हैं और ये ना सिर्फ आंखों के लिए खराब है बल्कि इससे हमारी स्लीप साइकल भी खराब होती है। आप मेडिटेशन करें, किताब पढ़े, प्राणायाम करें, परिवार से बात करें, लेकिन सोने से 1 घंटे पहले गैजेट्स से दूर रहें।

यह भी पढ़े- HIV and AIDS: एचआईवी एवम् एड्स से जुड़े कुछ मिथ्य जिनके बारे में आपकों जानकारी होनी चाहिए
भरपूर नींद ले
अगर आपको लगता है कि बिना नींद लिए आप अपनी हेल्थ को सुधार सकते हैं तो ये गलत है। नींद लेने से आपकी आंतों की सेहत भी ठीक होती है। आप कोशिश करें कि 10 बजे तक बिस्तर पर चले जाएं और आधी रात के बाद कभी न सोएं।


ये सारे टिप्स आपकी आंतों के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकते हैं। ये सभी जेनेरिक टिप्स हैं जो अधिकतर लोगों की मदद कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी है या फिर आपको किसी तरह प्रोब्लम हो रही है तो आप डॉक्टर से संपर्क करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल