High BP : अगर बीपी हाइ हो गया है तो इसका मतलब दिन में भी हाइ रहा होगा। सिर्फ बीपी (Blood Pressure) ही बढ़ा हुआ है चेस्ट पेन इत्यादि नहीं है तो मेडिटेशन या प्राणायाम कर सकते हैं। इससे थोड़ी देर में राहत मिल जाएगी। अगर दर्द या सांस की समस्या हो रही है तो स्थिति चिंताजनक हो सकती है।
यह होता जोखिम Risk of High BP
सीने में दर्द या लकवा जैसे लक्षण: Symptoms such as chest pain or paralysis:
व्यक्ति को पहले से हार्ट संबंधी समस्या या ब्लॉकेज हैं तो ऐसी स्थिति में ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ सीने में दर्द व लकवे के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। व्यक्ति यदि सांस लेने में तकलीफ महसूस करे या उसे बेचैनी जैसी कोई समस्या होने लगे तो देर न करें उसे तुरंत डॉक्टर के पास जाना बेहतर होता है।
High BP : Not taking medicine on time can increase blood pressure, know the reasons for increasing blood pressure
ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण Causes of increased blood pressure
- दवा टाइम पर नहीं लेना : अगर कोई व्यक्ति टाइम पर BP की दवा नहीं ले रहा है, कभी ले रहा है, कभी नहीं ले रहा है, या पूरी तरह ले ही नहीं रहा है तो यह बीपी बढ़ने का कारण हो सकता है।
- दवा की डोज पर्याप्त नहीं लेना : यदि कोई दवा की डोज पूरी नहीं ले रहा है या अपने मन से ही कम कर रहा है तो इस वजह से भी बीपी बढ़ सकता है।
डिस्क्लेमर इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।