स्वास्थ्य

Kokilaben Ambani Health Update: 91 साल की कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है उनकी तबीयत

Kokilaben Ambani Health Update: मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। 91 वर्षीय कोकिलाबेन की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
2 min read
• •
Aug 22, 2025
Kokilaben Ambani
Kokilaben Ambani (Photo- x)

Kokilaben Ambani Health Update: देश के दिग्गज उद्योगपतियों मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी की तबीयत अचानक खराब हो गई। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत एचएन रिलायंस अस्पताल, मुंबई में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। तो आइए जानते हैं कैसी है अब उनकी तबियत।

ताजा जानकारी के अनुसार, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन अब तक अस्पताल या अंबानी परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

हल्की कमजोरी के कारण भर्ती

डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में बताया कि 91 वर्षीय कोकिलाबेन को हल्की कमजोरी महसूस हुई थी, जिसकी वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। भर्ती होते ही उनका इलाज शुरू कर दिया गया और कई जरूरी मेडिकल टेस्ट किए गए। रिपोर्ट आने तक उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है।

अनिल अंबानी दिखे भावुक

मां की तबीयत की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरपोर्ट पर छोटे बेटे अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी काफी उदास नजर आए। वहीं कोकिलाबेन पिछले कई सालों से अपने बड़े बेटे मुकेश अंबानी और उनके परिवार के साथ मुंबई के मशहूर घर एंटीलिया में रह रही हैं।

अरबों की संपत्ति की मालकिन

कोकिलाबेन अंबानी देश के सबसे समृद्ध उद्योगपति परिवार की वरिष्ठ सदस्य हैं। उनके पास रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के 1.57 करोड़ से अधिक शेयर हैं, जिनकी कीमत का अनुमान करीब 18,000 करोड़ रुपये लगाया जाता है। उनकी शादी 1955 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी से हुई थी। दंपत्ति के चार बच्चे हैं मुकेश, अनिल, नीना और दीप्ति।

परिवार में निभाई अहम भूमिका

धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद जब परिवार में व्यवसाय के बंटवारे को लेकर मतभेद पैदा हुए, तो कोकिलाबेन ने ही आगे आकर इस विवाद को सुलझाया। उन्होंने न्यायपूर्ण तरीके से जिम्मेदारियों और संपत्तियों का बंटवारा कराया, जिससे परिवार में शांति कायम हो सकी। फिर भी, वह हमेशा अपने बड़े बेटे मुकेश और उनके परिवार के साथ ही एंटीलिया में रहती आई हैं।

उनकी लाइफस्टाइल और आदतें

कोकिलाबेन शाकाहारी हैं और उन्हें गुजराती खाना जैसे दाल, रोटी और ढोकली बहुत पसंद है। वो श्रीनाथ जी की भक्त हैं और अक्सर द्वारकाधीश मंदिर (जामनगर) और नाथद्वारा (राजस्थान) दर्शन के लिए जाती रहती हैं। उनका पसंदीदा रंग गुलाबी (Pink) है और अक्सर उन्हें पिंक साड़ी में देखा जाता है। 90वें जन्मदिन पर पूरा डेकोर भी पिंक थीम पर रखा गया था।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
22 Aug 2025 12:49 pm
Published on:
22 Aug 2025 12:49 pm