स्वास्थ्य

Stomach Pain In Women: हर महीने पेट दर्द होना नॉर्मल नहीं! महिलाओं को जाननी चाहिए ये जरूरी बातें

Stomach Pain: कभी-कभी पेट दर्द होना आम बात है। लेकिन, अगर ये आदत बन जाए तो ये आपके लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। महिलाओं को हर महीने अगर पेट दर्द की समस्या होती है, तो ऐसे में आपके लिए ये बातें जानना बेहद जरूरी है।

2 min read
Sep 07, 2025
हर महीने महिलाओं के पेट में दर्द होना नॉर्मल नहीं। (Image Source: Chatgpt)

Stomach Pain Causes In Women: महिलाओं में पेट दर्द होने को आम मान लिया जाता है। अक्सर इस पेट दर्द को मासिक धर्म कि ऐंठन या पाचन संबंधी परेशानी जैसी सामान्य समस्याओं से जोड़ दिया जाता है। लेकिन, हर बार इस दर्द को पीरियड्स के दर्द से जोड़ना सही नहीं है। कई बार ये पेट दर्द कई बड़ी बीमारियों की ओर इशारा करता है, जिसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। अगर ये दर्द लंबे समय तक बना रहता है और असहनीय होता है तो ये चिंता का विषय हो सकता है। आपको भी पेट में दर्द की परेशानी है तो आपके लिए ये बातें जानना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें

mRNA cancer vaccine : कैंसर मरीजों के लिए खुशखबरी! कैंसर से बचाने वाला वैक्सीन तैयार, ट्रायल में 100% तक कारगर!

बार-बार पेट दर्द इन बीमारियों का संकेत (Stomach Pain Could be Sign Of These Diseases)

एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis)

एंडोमेट्रियोसिस की समस्या से भी महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है। इसमें गर्भाशय की लाइनिंग शरीर के बाकी हिस्सों में विकसित हो जाती है, जिसमें बहुत तेज और लगातार दर्द होता है। साथ ही फर्टिलिटी पर भी असर पड़ सकता है।

पीसीओस (Polycystic Ovary Syndrome)

इसमें आपको अनियमित पीरियड्स और हार्मोनल असंतुलन की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही पेट या पेल्विक एरिया में भारीपन महसूस होना या हल्का दर्द, वजन बढ़ना, बाल झड़ना और मुहांसे जैसे लक्षण हो सकते हैं।

फाइब्रॉइड्स (Fibroids)

गर्भाशय में होने वाली मांसपेशीय गांठों को फाइब्रॉइड्स कहते हैं। इसमें आपको भारी ब्लीडिंग और पेट में गांठ महसूस हो सकती है।

यूटीआई या पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (PID)

पेशाब के समय जलन और दर्द महसूस होना। गंभीर स्थिति में बुखार और बदबूदार डिसचार्ज की परेशानी भी हो सकती है।

कब जाएं डॉक्टर के पास? (When To Visit A Doctor)

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं, तो देर ना करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

  • हर महीने असामान्य दर्द होना
  • दर्द के साथ अत्यधिक ब्लीडिंग होना
  • अनियमित पीरियड्स की समस्या
  • लगातार कमजोरी, चक्कर या भूख में कमी

ये भी पढ़ें

Silent Heart Attack: सीने में दर्द नहीं, फिर भी हार्ट अटैक? जानिए साइलेंट हार्ट अटैक के अनदेखे लक्षण

Published on:
07 Sept 2025 06:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर