PCOS Cause: National Library of Medicine के अनुसार पाकिस्तान में लगभग 50% महिलाएं पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) से जूझ रही हैं। यह एक हार्मोनल समस्या है जो खान-पान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली की वजह से होती है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह बांझपन (Infertility) और डायबिटीज जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। आइए डॉक्टर दुआ अजहर (MBBS) से जानते हैं कि ये बीमारी क्यों ज्यादा बढ़ रही है।
PCOS Cause: हाल ही में डॉक्टर दुआ अजहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि महिलाओं के शरीर में हार्मोनल असंतुलन एक बड़ी समस्या बन गया है। National Library of Medicine के अनुसार पाकिस्तान में आधी महिलाओं को ये समस्या है। PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) केवल एक शारीरिक समस्या नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर डाल रही है। आइए डॉक्टर दुआ अजहर (MBBS) से जानते हैं कि ये बीमारी क्यों ज्यादा बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि ये बीमारी क्यों ज्यादा बढ़ रही है।
PCOS एक हार्मोनल समस्या है इसमें महिलाओं के शरीर में एंड्रोजन (पुरुष हार्मोन) का लेवल बढ़ जाता है। इसकी वजह से अंडाशय (Ovaries) में छोटी-छोटी गांठें या सिस्ट बनने लगते हैं, जिसे पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के नाम से जानते हैं इसमें पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं और गर्भधारण करने में दिक्कत आती है। आजकल ये समस्या बिलकुल आम हो गई है, लेकिन इसकी गंभीरता का अनुपात काफी ज्यादा है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।