स्वास्थ्य

Summer Skin Problems : डर्मेटोलॉजिस्ट ने समझाया गर्मी में स्किन इंफेक्शन और घमौरियों के बीच का अंतर; बचाव के टिप्स भी शेयर किए

Summer Skin Rashes: क्या गर्मी में आपके शरीर पर भी बारीक लाल दाने निकल आए हैं या रेड रैशेज की दिक्कत हो रही है? इन्हें सिर्फ घमौरियां समझकर नजरअंदाज ना करें। स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर मनजीत चौधरी से जानिए इन दानों के बीच का अंतर और बचाव के उपाय।

2 min read
May 29, 2026
हाथ पर लाल दाने निकले हुए- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Summer Skin Problems Cause: गर्मी के मौसम पर त्वचा की समस्या का बढ़ना एक आम दिक्कत मानी जाती है। आपने बहुत सारे लोगों से कहते हुए सुना होगा कि उनकी त्वचा पर लाल दाने निकल रहे हैं। डॉक्टर मनजीत चौधरी, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया कि गर्मी में निकलने वाले हर लाल दाने घमौरियां नहीं होते, यह स्किन इन्फेक्शन भी हो सकता है। आइए, इस बात को नीचे विस्तार से समझते हैं।

ये भी पढ़ें

Brain Freeze: कुछ लोगों को ठंडी चीजें खाते ही क्यों होता है तेज सिरदर्द? न्यूरोलॉजिस्ट से समझें इसके पीछे की साइंस

क्यों निकलते हैं गर्मी में लाल दाने?

डॉक्टर के अनुसार, घमौरियां का कारण शरीर की पसीने की ग्रंथियों का ब्लॉक हो जाना है। गर्मियों में जब बहुत ज्यादा पसीना आता है और वह स्किन की बाहरी परत के नीचे ही जमा हो जाता है, तो वहां सूजन आ जाती है। यही सूजन छोटे-छोटे लाल दानों के रूप में शरीर पर दिखाई देती हैं।

संभावित कारण- जिन लोगों को पसीना ज्यादा आता है, स्किन फ्रेंडली ड्रेस नहीं पहनते या जो लोग बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनते हैं, उनमें यह समस्या ज्यादा देखने को मिल सकती है।

घमौरियां क्या है?

घमौरियां असल में गर्मी और उमस के दिनों में त्वचा पर निकलने वाले छोटे-छोटे लाल दाने होते हैं। जब बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है, तो हमारे शरीर से निकलने वाला पसीना स्किन के रोमछिद्रों के बंद होने के कारण बाहर नहीं आ पाता और अंदर ही जमा हो जाता है। इसी वजह से त्वचा के नीचे सूजन आ जाती है, जो बारीक दानों के रूप में दिखाई देती है और इनमें तेज खुजली, जलन या सुई जैसी चुभन होती है। कुछ लोगों के लिए ये दर्दनाक भी हो सकता है।

कब होता है घमौरियां का संकेत?

  • दाने वाली जगह पर सुई जैसी चुभन।
  • तेज खुजली और जलन होना।
  • बारीक दाने में पानी भरा हुआ दिखना।

स्किन इंफेक्श के संकेत : गर्मी में त्वचा पर सिर्फ लाल रैशेज व खुजली होना, दाद (Ringworm) की तरह गोल लाल धब्बे, जांघों के बीच या बगल में लालिमा आदि स्किन इंफेक्शन के संकेत हो सकते हैं।

घमौरियों से बचने के उपाय

  • ढीले और सूती कपड़े पहनें।
  • दिन में दो बार नहाएं।
  • हैवी क्रीम या ऑयल न लगाएं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें

World Menstrual Hygiene Day : पीरियड्स हाइजीन से लेकर अंधविश्वास तक; AIIMS की डॉक्टर से इसके बारे में समझिए
Also Read
View All
Social Jet Lag Side Effects: पूरे हफ्ते की थकान मिटाने के लिए रविवार को देर तक सोना सही है या गलत? न्यूरोलॉजिस्ट से समझें सोशल जेट लैग

Thyroid Myopathy Symptoms: गर्मियों में मांसपेशियों की ऐंठन और जोड़ों के दर्द की वजह हो सकता है थायराइड मायोपैथी, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट से जानें सच

बार-बार प्यास लगना सिर्फ गर्मी है या डायबिटीज का संकेत? फिजिशियन ने बताया Polydipsia का कारण

Ramesh Subramanyam Death : हड्डियों के कैंसर के शुरूआती लक्षण जानिए, जिससे हुई तमिल फिल्म डायरेक्टर की मौत

Aplastic Anaemia symptoms: कैंसर सर्वाइवर Tyler Andrews ने 9 घंटे 55 मिनट में फतह किया एवरेस्ट, बचपन में एप्लास्टिक एनीमिया के थे शिकार