स्वास्थ्य

Dinga Dinga Disease: इस बीमारी के होते ही बिना शौक के नाचने लगते हैं लोग, जानिए कौनसी है ये बीमारी

Dinga Dinga disease: यूगांडा में भी एक नई रहस्यमयी बीमारी ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीमारी को डिंगा डिंगा नाम दिया गया है जो इसके एक प्रमुख लक्षण के कारण है।
2 min read
Dinga Dinga disease
Dinga Dinga disease

Dinga Dinga Disease: दुनियाभर में विभिन्न बीमारियाँ चिंता का कारण बनी रहती हैं। कोरोना महामारी के बाद से विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दूसरी महामारी के प्रति पूरी दुनिया को सतर्क रहने की सलाह दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि कोरोना से भी अधिक खतरनाक कोई बीमारी नई महामारी का कारण बन सकती है। इस बीमारी के बारे में जानकारी की कमी के कारण वैज्ञानिकों ने इसे डिंगा डिंगा का नाम दिया है। हाल ही में अफ्रीका में एक रहस्यमयी बीमारी ने लोगों को प्रभावित किया जिसे डिजीज एक्स कहा गया।

अब यूगांडा में भी एक नई रहस्यमयी बीमारी ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीमारी को डिंगा डिंगा नाम दिया गया है जो इसके एक प्रमुख लक्षण के कारण है। डिंगा डिंगा (Dinga Dinga disease) का अर्थ है हिलते डुलते डांस करना। इस बीमारी से प्रभावित व्यक्ति लगातार हिलता डुलता रहता है जैसे वह नृत्य कर रहा हो।

डिंगा डिंगा बीमारी क्या है : What is Dinga Dinga disease?

इस बीमारी के कारणों और इसके बारे में उपलब्ध जानकारी की कमी के चलते इसके सटीक लक्षणों का पता लगाना कठिन है। फिर भीए इस बीमारी से प्रभावित व्यक्तियों में विभिन्न प्रकार के लक्षण देखे गए हैंए जिनमें सबसे गंभीर लक्षण शरीर का अत्यधिक हिलना हैए जो डांसिंग मूव्स के समान प्रतीत होता है। इसके अलावाए बुखारए अत्यधिक कमजोरी और कुछ मामलों में पैरालिसिस की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। स्थानीय मीडिया के अनुसारए इस बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए चलना लगभग असंभव हो जाता हैए क्योंकि उनका शरीर अनियंत्रित रूप से कांपने लगता है।

कैसे रोका जा सकता है डिंगा डिंगा बीमारी को : How can Dinga Dinga disease be prevented?

इस समय इस बीमारी के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। ऐसे में यदि शुरुआती लक्षण दिखाई दें तो डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक है। विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां इस बीमारी का प्रकोप अधिक है बुखार और शरीर में कंपन जैसे लक्षणों के प्रकट होने पर तुरंत विशेषज्ञ की सलाह लेना चाहिए। इसके साथ ही लोगों को इस विषय में जागरूक करना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Updated on:
18 Dec 2024 09:02 am
Published on:
18 Dec 2024 09:02 am