स्वास्थ्य

World Lung Cancer Day : फेफड़ों का कैंसर, कहीं देर न हो जाए, आज ही कराएं जांच

Lung Cancer Symptoms : विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस 2025: फेफड़ों के कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय जानें। खांसी, सीने में दर्द या सांस फूलने जैसे लक्षणों को न करें नजरअंदाज, समय पर जांच ही जीवन बचा सकती है।
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2025, 10:25 AM IST
World Lung Cancer Day : फेफड़ों का कैंसर, कहीं देर न हो जाए, आज ही कराएं जांच (फोटो सोर्स : Freepik)

Lung Cancer Early Detection : क्या आपको पता है कि हमारे देश में हर साल हजारों लोग फेफड़ों के कैंसर (Lung Cancer) का शिकार बन रहे हैं। लेकिन दुख की बात ये है कि ज्यादातर मामलों का पता तब चलता है जब बहुत देर हो चुकी होती है। साल 2022 में ही 1 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए थे और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

Lung Cancer : धूम्रपान है बड़ा दुश्मन, पर कहानी यहीं खत्म नहीं होती

डॉ. शिवानी स्वामी (पल्मोनोलॉजी, एलर्जी और स्लीप मेडिसिन) बताती हैं हम सब जानते हैं कि सिगरेट और बीड़ी पीना फेफड़ों के कैंसर (Lung Cancer) का सबसे बड़ा कारण है। पुरुषों में इसके मामले ज्यादा होते हैं क्योंकि उनमें धूम्रपान की आदत ज्यादा पाई जाती है। लेकिन ये मत सोचिए कि अगर आप धूम्रपान नहीं करते तो आप सुरक्षित हैं। आजकल ऐसे लोगों में भी फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer) तेजी से फैल रहा है जिन्होंने कभी सिगरेट को हाथ भी नहीं लगाया। इसके पीछे प्रदूषण, दूसरे लोगों के धूम्रपान का धुआं (पैसिव स्मोकिंग), फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं और यहां तक कि हमारे जीन भी बड़ी भूमिका निभाते हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली जैसे प्रदूषित शहरों में रहने वाले लोगों में फेफड़ों के कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ गया है भले ही वे धूम्रपान न करते हों।

Lung Cancer : लक्षणों को पहचानें

अक्सर हम खांसी, सांस फूलना या सीने में दर्द जैसी बातों को मामूली समझकर टाल देते हैं। लेकिन ये फेफड़ों के कैंसर (Lung Cancer) के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

- ऐसी खांसी जो ठीक होने का नाम न ले

- खांसी में खून आना

- सीने में दर्द या भारीपन महसूस होना

- सांस लेने में दिक्कत या जल्दी हांफ जाना

- अचानक वजन कम होना या भूख न लगना

- बार-बार फेफड़ों में इन्फेक्शन होना (जैसे निमोनिया या ब्रोंकाइटिस)

- आवाज में बदलाव या भारीपन

इन लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। अगर आप लंबे समय से धूम्रपान कर रहे हैं या ऐसे माहौल में रहते हैं जहां प्रदूषण बहुत ज्यादा है, तो आपको ज्यादा सावधान रहने की ज़रूरत है।

Lung Cancer : जांच से डरें नहीं, ये आपकी सुरक्षा है

World Lung Cancer Day awareness

डॉ. शिवानी स्वामी का कहना है कि धूम्रपान छोड़ना बहुत जरूरी है लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं फेफड़ों पर धूम्रपान का असर सालों बाद भी दिख सकता है। अगर आपने लंबे समय तक धूम्रपान किया है तो नियमित रूप से सीटी स्कैन या चेस्ट स्क्रीनिंग करवाना बेहद जरूरी है। कई बार फेफड़ों का कैंसर बिना किसी बड़े लक्षण के अंदर ही अंदर बढ़ता रहता है। याद रखिए जांच डर नहीं, सुरक्षा है। समय पर की गई एक छोटी सी जांच आपकी जिंदगी बचा सकती है।

1 अगस्त को विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें इस गंभीर बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच करवाने की याद दिलाता है। अपनी और अपने अपनों की सेहत का ख्याल रखें। अगर आपको ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर से मिलें और जांच करवाएं। आपकी थोड़ी सी जागरूकता आपको एक बड़ी मुसीबत से बचा सकती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
31 Jul 2025, 10:25 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट