
मीन राशि राशिचक्र की आखिरी यानि बारहवीं राशि है. मीन राशि के संबंध में ज्योतिष का मानना है कि इस राशि के जातक आमतौर पर सुखी जीवन जीते हैं। दूसरों पर बोझ बनना इनको पसंद नहीं है। इसके साथ ही यह किसी के प्रति अपनी राय जल्दी नहीं बनाते है। आइए जानते हैं दिसंबर 2021 के 16 वें दिन मीन राशिवालों का राशिफल कैसा है—
मीन राशिफल— आर्थिक मामले सुलझने की उमीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।
मित्रों के साथ संबंध अच्छे होंगे पर सगे-संबंधियों से कुछ मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल ठीक ठाक बना रहेगा। घर में रेनोवेशन का काम हो सकता है। यात्रा का योग बन रहा है।
वित्त— मित्रों के ऊपर खर्च करना पड़ सकता है। ख़र्चों पर काबू करने से ही आर्थिक हालात सामान्य होंगे। अनावश्यक खर्च से हर हाल में बचें।
करियर— नौकरी बदलने के लिए दिन अनुकूल है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए लोन ले सकते हैं। व्यवसायिक शत्रुओं से सावधान रहें। व्यवसायिक जीवन को निजी जीवन से दूर रखें। भाग्य भरोसे न रहें, परिश्रम करें।
दांपत्य व प्रेम— किसी के साथ प्रेम का चक्कर चल सकता है। प्रेम सम्बन्ध में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खटास हो सकती है। जीवनसाथी पर ख़र्च करना पड़ सकता है।
हेल्थ— स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इससे बचें। माँ बीमार हो सकती हैं, थोड़ा सचेत रहें।
लकी नंबर— 4
लकी कलर— लाइट ब्लू
अनुकूल सलाह— विष्णुजी की विधिपूर्वक पूजा—पाठ करें, संभव हो तो विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें.