राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 September 2026: दैनिक राशिफल में जानें, कैसा रहेगा आज का दिन?

Aaj Ka Rashifal- 20 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
Sep 20, 2026
Feature image
Aaj Ka Rashifal 20 September 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 20 September 2026: आज के दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 20 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

मेष राशि के लिए भविष्य की योजना बनाने का सही समय है। अपेक्षित समर्थन मिलेगा। नए लोगों का संपर्क लाभकारी रह सकता है। यात्रा से भाग्य वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग- महरून कलर
शुभ अंक-9

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

वृषभ राशि को कार्यों के परिणाम में मिल रही अनावश्यक देरी से मन में खिन्नता रह सकती है। भावनात्मक संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। पेरेंट्स के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखनी होगी।

शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 7

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

मिथुन राशि महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी मिलने से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने में आ रही कठिनाइयां दूर होगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

शुभ रंग- ग्रीन कलर 6
शुभ अंक-

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

कर्क राशि को धैर्य और एकाग्रता से कार्य करने होंगे। दूसरों पर निर्भर कार्यों में निराशा मिल सकती हैं। परिवार का समर्थन मिलने से उत्साहित रहेगें।

शुभ रंग: क्रीम कलर
शुभ अंक: 2

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सिंह राशि की इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। दूसरों के संघर्ष में फंसने से बचना होगा। शेयर मार्केट में निवेश बेहद सावधानी से करें।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 1

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

कन्या राशि के लिए कार्यों में सामान्य से बेहतर प्रगति मिलने का दिन है। व्यर्थ के विवादों से दूरी बना कर चलनी होगी। प्रेम संबंधों में अति उत्साह से बचें। कलात्मक अभिरुचियां बढ़ेगी।

शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 3

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

तुला राशि को प्रशासनिक और प्रबंधन सेवाओं से जुड़े लोगों को सजग रहना होगा। संतान पक्ष के विचारों को महत्व देना भविष्य के तनाव को कम करने में सहायक होगा। यात्रा टालें।

शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 9

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

वृश्चिक राशि को वार्तालाप में सावधानी रखनी होगी। भूमि से संबंधित व्यापार में लाभ की स्थिति बन सकती है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। प्रयास करने होंगे।

शुभ रंग- रेड कलर
शुभ अंक- 4

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

धनु राशि के जातक अपने कार्यों और विचारों के कारण केंद्रीय भूमिका में रह सकते हैं। व्यापार में त्वरित गति से लिए निर्णय का लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में सद्भाव बढ़ेगा। जॉब में बदलाव की संभावना रहेगी।

शुभ रंग- डार्क यलो कलर
शुभ अंक- 5

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

मकर राशि को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम बदलने पड़ सकते हैं। व्यापार में वादे पूरे करना मुश्किल रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव बढाने से बचना होगा। मित्रों से आवश्यक सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- पर्पल कलर
शुभ अंक- 8

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कुंभ राशि को दूसरों के दृष्टिकोण का सम्मान करना होगा। कानूनी मामलों में अपना पक्ष मजबूती से रखें। सरकारी कार्यों में रुकावट महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों के प्रति अनुराग बढ़ेगा।

शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 2

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

मीन राशि को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शारीरिक परिश्रम बढ़ेगा। परिवार जनों से वार्ता सुखद रहेगी। वाहन सुख सुविधा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग- गोल्डन कलर
शुभ अंक- 4

Published on:
20 Sept 2026 05:30 am