22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal : वृश्चिक वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ, जानिए आपके लिए क्या ला रही वैकुंठ चतुर्दशी

Aaj Ka Rashifal : वृश्चिक वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ, जानिए आपके लिए क्या ला रही वैकुंठ चतुर्दशी

Aaj Ka Rashifal 23 November 2026 : 23 नवंबर का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आ रहा है, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

deepak deewan

•

Updated: 22 Nov 2026, 1:39 PM IST

23 नवम्बर का राशिफल

23 नवम्बर का राशिफल image AI

Aaj Ka Rashifal 23 November 2026 : हिंदू पंचांग के अनुसार 23 नवंबर 2026 को सोमवार है, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। 23 नवंबर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए दैनिक राशिफल में:

23 नवम्बर का राशिफल

मेष
भावनात्मक रूप से मजबूत रहते हुए दृढ़ फैसले लेने का समय हो सकता है। करियर में परिवर्तन के लिए मानस बनेगा। संबंधों के प्रति अति भावुक होने से बचना होगा।
शुभ रंग: यलो कलर
शुभ अंक: 3

वृषभ
दैनिक सुविधाओं में कमी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। संतान के क्रिया—कलापों से निराशा महसूस होगी। प्रेम संबंधों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल सकती है।
शुभ रंग: लैवेंडर कलर
शुभ अंक: 8

मिथुन
नए अवसरों को तत्परता से अंगीकार करना होगा। लापरवाही या अति उत्साह में विशिष्ट लोगों की अनदेखी बाद में निराशा देगी। प्रेम संबंधों में कठिन दिखने वाले कार्यों को भी पूरा करके साथी का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहेगें।
शुभ रंग: एमरल्ड कलर
शुभ अंक: 6

कर्क
किसी खास योग्यता के कारण महत्वपूर्ण कार्यों का हिस्सा हो सकते हैं। परिवार में सहयोगात्मक रुख रहने के बावजूद आलोचना होने की संभावना रहेगी। उच्च अधिकारियों के व्यवहार से असंतुष्ट रहेंगे।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट
शुभ अंक: 9

सिंह
कूटनीति और साहस के मिले-जुले प्रयोग से विशिष्ट परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में एकल प्रतिभा के साथ अच्छे एवं बड़े लक्ष्य प्राप्त होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों में समर्पण का भाव रहेगा।
शुभ रंग: ग्रे कलर
शुभ अंक: 2

कन्या
अधिकार कम होने संभावना है। प्रेम संबंधों में दूरी रहने के कारण अनमनापन रहेगा। परिवार में स्वास्थ्य सम्बंधित मामलों से जुड़ी गतिविधियों पर समय देना होगा। यात्रा को गुप्त रखना होगा।

शुभ रंग: ग्रीन कलर
शुभ अंक: 3

तुला
सहनशीलता और त्याग के साथ परिवार को एकजुट रखने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में नई युक्ति से आकस्मिक धन लाभ की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति गहरा जुड़ाव महसूस होगा।
शुभ रंग: डायमंड व्हाइट
शुभ अंक: 1

वृश्चिक
कार्यस्थल पर संघर्षपूर्ण स्थिति रहेगी। अपने कार्य और अधिकारों का बचाव करने में कठिनाई महसूस करेंगे। परिवार के साथ उत्सव और आनंद के अवसर मिलेंगे। भाग्य का समर्थन थोड़ा देरी से मिलेगा।
शुभ रंग: महरून कलर
शुभ अंक: 4

धनु
वैचारिक संघर्ष में विजय मिलेगी। भावनात्मक मामलों में प्रिय व्यक्ति का साथ मिलने से आनंदित महसूस करेंगे। संपत्ति और अधिकारों से जुड़ी समस्याओं में भाग्य का समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग: कॉपर कलर
शुभ अंक: 5

मकर
अधीनस्थ लोगों की कुशलता का लाभ मिलेगा। सक्रियता बढ़ेगी। पारिवारिक मामलों में संवेदनशीलता दिखानी होगी। संतान के रुखे व्यवहार के प्रति उत्तर में भी स्नेहपूर्ण व्यवहार रखना होगा।
शुभ रंग: लाइट ब्ल्यू कलर
शुभ अंक: 2

कुंभ
लेखन और साहित्य से जुड़े लोगों को नए अनुबंध और रुका हुआ धन मिलने की संभावना रहेगी। भावनात्मक संबंधों के लिए समय निकालने में कठिनाई होगी। मानसिक तौर पर दबाव महसूस करेंगे।
शुभ रंग: कॉफी कलर
शुभ अंक: 6

मीन
दूसरों को मदद करने में व्यस्त रह सकते हैं। लंबी अवधि की योजनाओं में उलझने की अपेक्षा त्वरित परिणाम वाले कार्यों पर फोकस करें। अपने लोगों के कठोर शब्द पीड़ा दे सकते हैं। प्रेम संबंधों का साथ मिलेगा।
शुभ रंग: गोल्डन कलर
शुभ अंक: 8