Dasharathkrat Shani Stotra : वैदिक ज्योतिष में शनि को न्याय का कारक माना गया है। वे सभी को वर्तमान व पूर्व जन्मों के कर्मों के अनुसार अच्छा या बुरा फल देते हैं। अच्छे कर्म को शनिदेव सुखों के रूप लौटाते हैं वहीं बुरे कर्म के परिणाम दुख, कष्ट के रूप में देते हैं। खासतौर पर शनि की साढ़ेसाती, शनि की ढैया, शनि की महादशा, अंतरदशा में शनि जनित कष्ट बढ़ जाते हैं। इस स्थिति में दशरथकृत शनि स्तोत्र के पाठ से लाभ मिलता। ज्योतिषाचार्य पंडित अरुण बुचके बताते हैं कि इस स्तोत्र के पाठ से शनिदेव प्रसन्न हाते हैं और धीरे धीरे कष्ट, दुख कम करते हैं।