13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

’40 दिन में 9 मर्डर…’, भोपाल में बेखौफ हुए अपराधी, रिटायर्ड IAS की हत्या के बाद भी नहीं थम रही जानलेवा घटनाएं

Crime news :भोपाल में 40 दिनों में 9 हत्याएं हो चुकी हैं, जो रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या से शुरू हुईं। दीपावली पर भी तीन मौतें हुईं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 13 Nov 2026, 12:00 PM IST

क्राइम सीन, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

क्राइम सीन, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

Bhopal news: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 40 दिनों में 9 लोगों की हत्या कर दी गई। 30 सितंबर को रिटायर्ड आइएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद शहर में शुरू हुआ हत्याओं का सिलसिला रुक नहीं रहा है। अक्टूबर और नवंबर में लगातार हत्या, चाकूबाजी और जानलेवा हमलों की घटनाएं सामने आती रहीं। सबसे चौंकाने वाली बात है कि दीपावली पर शहर में तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस के सुरक्षा इंतजामों और अपराधियों पर नियंत्रण के दावों के बीच हो रही इन वारदातों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 30 सितंबर से 9 नवंबर के दौरान लूट, पैसों के लेनदेन, पुरानी रंजिश और मामूली विवादों में लोगों की जान गई।

इन वजहों से हुई हत्या

पैसों के लिए बुजुर्ग महिला की हत्याः दीपावली की तैयारियों के बीच शाहजहांनाबाद के वाजपेयी नगर मल्टी में बुजुर्ग कलारी देवी की लूट के इरादे से हत्या कर दी गई। आरोपी महिला ने नकदी और कीमती सामान लूटने वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि, पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद कर लिया।

पटाखे फोड़ने के विवाद में पीट-पीटकर हत्या

दीपावली की रात 9 नवंबर को हनुमानगंज इलाके में पटाखे फोड़ने की बात पर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अनिकेत खटीक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

कर्ज की वजह खत्म हो गया परिवार

2 नवंबर को छोला मंदिर इलाके में नरेंद्र साहू ने कथित तौर पर मां, पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की इस घटना से पूरा शहर दहल गया था।

शहर में चाकूबाजी की वारदातें बढ़ीं

पैसों के विवाद में बुधवार देर रात दुलीचंद का बाग इलाके में समीर खान पर अभय अहिरवार ने चाकू से हमला कर दिया। इसके अलावा अक्टूबर और नवंबर में हनुमानगंज, श्यामला हिल्स, शाहपुरा, हबीबगंज और कोहेफिजा सहित कई इलाकों में चाकूबाजी की घटनाएं सामने आईं। इनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। त्योहार के दौरान वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाओं ने भी लोगों की चिंता बढ़ाई।

घर में घुसकर ऑटो चालक की हत्या

रुपए के लेनदेन में ऑटो चालक की निर्मम हत्या की घटना का मामला सामने आया है। शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के संजय नगर पानी की टंकी निवासी 38 वर्षीय राजेश यादव पिता सत्यनारायण यादव को दीपावली की रात उसी मुहल्ले में रहने वाले अलीम ने घर में घुसकर पाइप से हमला कर गंभीर घायल कर दिया और फरार हो गया। परिजनों ने हमीदिया में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को राजेश की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। टीआइ उमेश पाल चौहान ने बताया, विवाद की वजह दो हजार रुपए है, जो राजेश ने अलीम से लिए थे।

घर में अकेला था राजेश

मृतक के छोटे भाई देवराज यादव ने पुलिस को बताया, रकम वापस नहीं मिलने से नाराज शोएब उर्फ अलीम 9 नवंबर की रात दो बजे राजेश के घर गया और गाली-गलौज करते हुए लोहे के पाइप से राजेश के सिर, हाथ और पैरों पर कई बार वार किए, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। राजेश सीएनजी ऑटो चलाकर परिवार का खर्च उठाता था। उसकी पत्नी की आठ साल पहले जलने से मौत हो गई थी। परिवार में दो बच्चे है। दीपावली के कारण दोनों बच्चे नानी के घर गए हुए थे। घटना के समय राजेश घर में अकेला था।