13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा में SIR के नाम पर बड़ा खेल ! 164 मतदाताओं के पते गायब

Kailash Vijayvargiya Assembly: इंदौर की फाइनल मतदाता सूची में 1440 वोटरों का घर का पता जीरो दर्ज है। कैलाश विजयवर्गीय की इंदौर-1 विधानसभा में भी 164 मतदाताओं के पते गायब हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 13 Nov 2026, 10:30 AM IST

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Photo Source: एक्स हैंडल @KailashOnline)

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Photo Source: एक्स हैंडल @KailashOnline)

Indore news:मध्यप्रदेश के इंदौर शहर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद सामने आई फाइनल सूची ने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंदौर में 1440 मतदाताओं के घर का पता ही दर्ज नहीं है। उन्हें बेघर बता पते के कॉलम में जीरो दर्ज किया गया है। चौंकाने वाला मामला नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा इंदौर-1 का है। यहां 387 मतदान केंद्रों में से 41 बूथों पर 164 मतदाताओं के घर का पता गायब है। इन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट रोल में शामिल हैं, लेकिन उन्हें जीरो पते वाला बताया है। खास यह है कि जो लोग वर्षों से यहां रह रहे हैं, उनके घर के पते जीरो बताए गए हैं।

आंकड़े एक नजर में

-387 कुल मतदान केंद्र
-41 बूथों पर पते 164 मतदाता जीरो पते पर
-रामनगर में 6 वोटरों का पता गायब
-रानी पैलेस में एक मकान पर 44 वोटर
-सत्यसाई बाग में मकान नंबर-2 पर 10 वोटर
-रामनगर में एक मकान नंबर पर 21 वोटर

मतदाता सूची में ऐसा खेल

-रामनगर के मतदान केंद्र-8 में भी 6 मतदाताओं के घर का पता जीरो है। 21 मतदाताओं के पते में एक ही नंबर मकान दर्ज है। इसी सूची में मतदाता क्रमांक 18 में मंजूबाई पाल का नाम है, जबकि पति के नाम वाले कॉलम में मंजू किशन पाल लिखा है।

-सत्यसांई बाग कॉलोनी की भाग संख्या-3 में भी दो मतदाताओं के पते जीरो हैं, जबकि मकान नंबर-2 पर 10 मतदाताओं के नाम हैं।

-विधानसभा के रानी पैलेस के वोटर के नाम भाग संख्या 300 में दर्ज हैं। इस बूथ की मतदाता सूची में से तीन मतदाताओं के मकान नंबर नहीं हैं। लेकिन एक ही मकान नंबर पर वोटरों की लंबी फौज दर्ज है। मकान नंबर-19 पर 44, नंबर-9 पर 40, नंबर-10 पर 39, नंबर-1 तथा नंबर-5 पर 38-38 मतदाताओं के नाम हैं। मकान नंबर-6 पर 34 और नंबर-26 तथा 29 पर 32-32 मतदाता दर्ज हैं।

उठ रहे सवाल

-एसआइआर के दौरान बीएलओ यदि घर-घर गए थे तो ० पते वाले वोटरों की पहचान कैसे की?

-यदि इन वोटरों के घर थे तो मतदाता सूची में सुधार कर उनका मकान नंबर क्यों नहीं दर्ज किया गया?

-मतदाता सूची में एक ही पते पर दर्जनों लोगों के नाम दर्ज हैं, इनको देखा गया था, या नहीं।