12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्दन दर्द के साथ शरीर का पोस्चर भी बिगड़ रहा, इंदौर में रिसर्च में बड़ा खुलासा

Heavy Helmets : इंदौर के लोगों का सिर तो सलामत लेकिन भारी हेलमेट से बढ़ रही अन्य दिक्कतें, हर 10 में से 6 लोगों के लिए बन रहा परेशानी का कारण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 12 Nov 2026, 9:36 AM IST

इंदौर में भारी हेलमेट से बढ़ रही अन्य दिक्कतें

इंदौर में भारी हेलमेट से बढ़ रही अन्य दिक्कतें - एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Grok)

Heavy Helmets : इंदौर में दोपहिया वाहन चलाते समय सिर की सुरक्षा के लिए पहना जाने वाला भारी हेलमेट लोगों के लिए गर्दन दर्द की परेशानी भी बढ़ा रहा है। खासकर रोजाना लंबी दूरी तय करने और सात से आठ घंटे तक वाहन चलाने वालों की गर्दन की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। इससे शरीर का पोस्चर भी बदल रहा है। यह तथ्य एमवाय अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में दो माह में पहुंचे गर्दन व रीढ़ संबंधी परेशानी वाले 140 मरीजों के डेटा एनालिसिस में सामने आया है। विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष गोयल व फिजियोथैरेपिस्ट अरुण पाटीदार के अध्ययन में गर्दन दर्द की समस्या में भारी हेलमेट को महत्वपूर्ण कारक पाया गया। ऐसे मरीजों की संख्या 57.1 प्रतिशत है, यानी अध्ययन में शामिल करीब हर 10 में से छह मरीजों की परेशानी में हेलमेट की भूमिका सामने आई। अध्ययन में शामिल मरीजों की उम्र 22 से 40 साल के बीच थी।

गौरतलब है कि सामान्य स्थिति में गर्दन की मांसपेशियां सिर का वजन संभालती हैं। बोझ ज्यादा हो जाने पर इसमें दर्द होना शुरु हो जाता है।

हेलमेट पहनने और खरीदते समय रखें ये सावधानियां

कम वजन के साथ मजबूत बनावट वाला हेलमेट चुनें। सिर के साथ चेहरे को सुरक्षा देने वाला फुल फेस हेलमेट चुनें। हेलमेट न बहुत ढीला हो और न इतना टाइट कि सिर पर दबाव पड़े। हेलमेट की पट्टी सही तरीके से बांधें। फिटिंग जांचकर हेलमेट लें।

फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अरुण पाटीदार बताते हैं कि भारी हेलमेट गर्दन दर्द की परेशानी बढ़ाने वाले कारकों में शामिल हैं। रोज 7 से 8 घंटे दोपहिया चलाने वाले लोगों को ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है। हेलमेट का वजन काफी मायने रखता है, लेकिन लोग ध्यान नहीं देते।

गौरतलब है कि हेलमेट को शुद्ध हिंदी में 'शिरस्त्राण' कहा जाता है। बाइक चलाते समय इसे सिर पर पहनना कानूनन अनिवार्य किया गया है। भारत सरकार के मोटर वाहन अधिनियम के तहत हेलमेट एक बेहद आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरण बताया गया है। दोपहिया वाहन चलाते समय रोड एक्सीडेंट की स्थिति में इसे सिर और मस्तिष्क को चोटों से बचाने के लिए पहना जाता है। हेलमेट पहनने से दुर्घटना की स्थिति में मौत की आशंका बहुत कम हो जाती है।

ISI प्रमाणित हेलमेट की अनिवार्यता

देश में ISI प्रमाणित हेलमेट ही पहनने की अनिवार्यता है। बिना ISI मार्क या लोकल-हल्के प्लास्टिक वाले हेलमेट पहनने पर कम से कम ₹1000 और अधिकतम ₹2,000 तक का चालान काटा जा सकता है। हेलमेट पहनने के साथ उसकी ठुड्डी वाली पट्टी चिन स्ट्रैप (Chin Strap) को अच्छी तरह बांधना भी अनिवार्य किया गया है। ऐसा नहीं करने पर बिना हेलमेट की श्रेणी में मानकर चालान काटा जा सकता है।