उपाध्यक्ष व संचालक मंडल का गणित अध्यक्ष के फैसले पर टिका हुआ है। राजावत की लॉटरी नहीं लगी तो उन्हें उपाध्यक्ष पद पर संतोष करना पड़ेगा और मंत्री के खास यादव नहीं बने तो उनकी पसंद से टीनू जैन का रास्ता खुल जाएगा, जबकि नानूराम कुमावत का नाम भी उपाध्यक्ष के लिए मजबूती से है। हालांकि राजावत बनते हैं तो उन्हें संचालक बनकर संतुष्ट रहना पड़ेगा। इधर, दिनेश वर्मा, सतीश शर्मा, साधना दडग़े का नाम भी लगभग तय माना जा रहा है। इन सभी बिंदुओं पर फैसला होते ही घोषणा हो जाएगी। इधर, इंदौर के साथ देवास और भोपाल में भी प्राधिकरण का गठन होगा।