8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बम की धमकी से नहीं डरे दिलजीत दोसांझ, बोले- ’15 नवंबर को इंदौर का पोहा खाएंगे, ये 4 गाने नहीं गा पाएंगे

Diljit Dosanjh Indore Concert: इंदौर में 15 नवंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट से पहले प्रशासन ने चार गानों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। बम धमाके की धमकी पर दिलजीत ने कहा- इंदौर आकर पहले पोहा खाएंगे, फिर करेंगे कॉन्सर्ट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Nov 2026, 10:30 AM IST

Diljit Dosanjh Indore Concert

दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट (फोटो सोर्स: Diljit Dosanjh Facebook)

Indore News : मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का आने वाली 15 नवंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में लाइव कॉन्सर्ट होने जा रहा है। खास बात ये है कि, शुरुआत से पहले ही ये कंसर्ट खासा चर्चा में आ चुका है। पहले बम ब्लास्ट की मेल पर धमकी मिली, उसके बाद अब शो में नशे और हथियारों से संबंधित गानों पर रोक के लिए पत्र जारी हुआ है। पत्र में चार गानों का जिक्र है। दोसांझ ने बम की धमकी पर जवाब देते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर कहा कि इंदौर में आकर पहले पोहे खाएंगे, उसके बाद लाइव कॉन्सर्ट करेंगे।

हाल ही में दिल्ली में दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट हुआ था। अब इंदौर में शो होना है, लेकिन जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश ने आयोजक और आयोजन स्थल प्रबंधन को पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से कॉन्सर्ट में चार गाने नहीं गाने के निर्देश दिए हैं। इन गानों में पटियाला पेग, 5 तारा ठीके, जीभ विचों लब्बिया और जट्ट उठे फिर करदा शामिल हैं। इन गानों पर रोक के पीछे उद्देश्य हथियार और नशे पर रोक लगाना है। ये रोक पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 2019 के आदेश का पालन कराने के निर्देश में जारी की गई है। पत्र में कहा गया है कि इस तरह के गाने बच्चों पर दुष्प्रभाव छोड़ते हैं।

चंडीगढ़ के डॉ. ने की थी शिकायत

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के डॉ. पंडितराव धारेनावर ने पूर्व में शिकायत कर इन गानों पर रोक लगाने, या बोल बदलने के साथ बच्चों को मंच पर नहीं बुलाने और शो के दौरान बुलेट बेल्ट पहनकर आने पर भी रोक की मांग की थी। इसी शिकायत के आधार पर उस वक्त निर्णय लिया गया था। नोटिस की प्रतिलिपि कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को भी भेजी है।

आयोजन के दौरान दी गई बम धमाके की धमकी

आयोजन के दौरान बम धमाके की धमकी को लेकर दी गई थी, इसे लेकर एहतियात बरत रहे हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव स्पष्ट कर चुके हैं कि आयोजन होकर रहेगा, आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सुरक्षा बरती जाएगी। दिलजीत दोसांझ ने कहा है कि 15 नवंबर को तय कार्यक्रम के मुताबिक इंदौर आएंगे। कॉन्सर्ट रोकने की धमकी देने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो उनके शो के लिए संकट खड़ा करेगा, वे खुद उसके लिए बड़ा संकट बन जाएंगे। इंदौर पहुंचते ही सबसे पहले यहां का मशहूर पोहा खाएंगे।

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश के अनुसार, पंजाब और हरियाणा कोर्ट से कुछ गानों पर प्रतिबंध लगाया गया था। इससे संबंधित एक पत्र प्राप्त हुआ था। उस पत्र के आधार पर आयोजकों को पत्र जारी किया है और इन गानों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। यदि नियमों का उल्लंघन होगा तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।