9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर में आज होगा पारंपरिक हिंगोट युद्ध, सैकड़ों लोग एक-दूसरे पर बरसाएंगे अग्निबाण

Hingot War: दीपावली के दूसरे दिन पड़वा पर दो दलों के बीच होता है हिंगो युद्ध, अग्निबाणों से होने वाले युद्ध को देखने के लिएज जुटते हैं हजारों लोग।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 9 Nov 2026, 6:33 AM IST

hingot war

hingot war diwali padwa kalangi turra, हिंगोट युद्ध की फाइल तस्वीर (Source-Patrika File)

Indore Hingot War: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के देपालपुर में आज एक ऐसा पारंपरिक युद्ध होगा जिसकी परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। देपालपुर के गौतमपुरा में आज दीपावली के दूसरे दिन पड़वा पर कलंगी और तुर्रा दो दलों के बीच हिंगोट युद्ध होगा और दोनों ही दल एक दूसरे पर अग्निबाणों से एक के बाद एक हमला करेंगे। इस हिंगोट युद्ध को देखने और खेलने के लिए हजारों की संख्या में लोग दूर-दूर से गौतमपुरा पहुंचते हैं, जो आज भी अपनी सालों पुरानी परंपरा को आज भी जीवित बनाए हुए हैं।

कब और कैसे होता है हिंगोट युद्ध ?

हिंगोट युद्ध का आयोजन हर वर्ष दिवाली के अगले दिन पड़वा के दिन खेला जाता है। इस दिन लोग दूर-दूर से एकत्रित होकर इस अनोखे नजारे को देखने आते हैं। इस युद्ध में दो दल होते हैं। एक तुर्रा दल और कलंगी दल। तुर्रा दल गौतमपुरा गांव के योद्धाओं का होता है। जबकि कलंगी दल रूणजी गांव के योद्धाओं का होता है। दोनों टीमें शाम को युद्ध मैदान में आमने-सामने खड़ी होती हैं और आग से जलते हिंगोट को एक-दूसरे पर फेंका जाता है। युद्ध शुरु होने से पहले दोनों दल योद्धा पहले एक-दूसरे से गले मिलते हैं और भगवान देवनारायण से आशीर्वाद लेते हैं। इसके बाद रोशनी कम होते ही हिंगोटों की बरसात शुरू हो जाती है। आसमान में उड़ते और जलते गोले ऐसा दृश्य बनाते हैं जो किसी फिल्मी युद्ध से कम नहीं लगता।

इतिहास और मान्यताएं

हिंगोट युद्ध करीब 200 साल पुरानी परंपरा है। मान्यता है कि मुगल काल के दौरान जब सेना गांवों में लूटपाट करती थीं। तब स्थानीय मराठा योद्धाओं ने हिंगोटों का इस्तेमाल दुश्मन पर वार करने के लिए किया था। इसके बाद यह परंपरा प्रतीकात्मक युद्ध और उत्सव रूप में बदल गई। हिंगोट युद्ध की सबसे खास बात यही है कि ये नफरत नहीं बल्कि भाईचारे का प्रतीक है। युद्ध शुरू होने से पहले ही दोनों टीम एक-दूसरे से गले मिलती हैं और अंत में घायल योद्धाओं के घर पर जाकर उनका हालचाल लेती हैं। इस परंपरा से सीख मिलती है कि असली वीरता किसी को हराने में नहीं, बल्कि साथ निभाने में हैं। जब आसमान में जलते हुए हिंगोट उड़ते हैं तो गौतमपुरा में एक ही स्वर में जय देवनारायण की गूंज चारों ओर सुनाई देती है।

कैसे बनता है हिंगोट ?

हिंगोट हिंगोरिया नामक पेड़ का फल है। जिसे गांव के लोग कई दिनों पहले ही जंगल से तोड़कर ले आते हैं। नींबू से थोड़े बड़े आकार के फल की ऊपरी सतह नारियल की तरह कठोर और अंदर से गूदे से भरी होती है, जिसे ऊपर से साफ कर एक छोर पर बारीक और दूसरे छोर पर बड़ा छेद कर उसके अंदर बारूद भरकर दो दिन तक धूप में रखा जाता है। इसके छेद को पीली मिट्टी से बंद कर दूसरे बारीक छेद पर बारूद की टीपकी लगाई जाती है। निशाना सीधा रहे इसलिए हिंगोट के ऊपर आठ इंच का बांस की पिंची बांधी जाती है। इस तरह युद्ध में इस्तेमाल किया जाने वाला हिंगोट तैयार होता है। फिर हिंगोट युद्ध के दिन तुर्रा और कलंगी दल के योद्धा सिर पर साफा, कंधे पर हिंगोट से भरे झोले, हाथ में ढाल और जलती लकड़ी लेकर हिंगोट युद्ध मैदान की ओर नाचते गाते निकल पड़ते हैं।