13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे के साथ 10 साल से हंसी-खुशी रह रहे थे दंपत्ति, काल बनकर आए “प्रेमी” ने छीन ली खुशियां

Khandwa Wife Case : पति ने कमरे में बंद कर पत्नी को मार डाला, पुलिस से खुद को बचाने गढ़ी 'प्रेमी' की झूठी कहानी,अंतिम संस्कार आज
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

deepak deewan

•

Updated: 13 Nov 2026, 9:17 AM IST

खंडवा में पति ने पत्नी की हत्या की

खंडवा में पति ने पत्नी की हत्या की image patrika

Khandwa Wife Case : खंडवा के किशोर नगर में अजय बाकोरे के घर पर शुक्रवार सुबह से ही मातम पसरा है। वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ यहां 10 साल से हंसी-खुशी से रह रहा था। 2 माह पहले अचानक पति को पत्नी पर शक हो गया। पति-पत्नी के विवाद का खौफनाक मंजर सामने आया। पति अजय ने अपनी पत्नी पूजा को कमरे में बंद कर मार डाला। वह जान बचाने भागी लेकिन सड़क पर दम तोड़ दिया। वहीं कातिल पति ने पुलिस को चकमा देने के लिए 'प्रेमी के हमले' की झूठी कहानी गढ़ी, हालांकि पुलिस जांच में उसकी सारी चालबाजी खुल गई। आज पूजा के परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां कर रहे हैं।

किशोर नगर में किराए के मकान में रहने वाले अजय बाकोरे और पत्नी पूजा बाकोरे के बीच गुरुवार शाम 5.30 बजे संघर्ष हुआ। आरोपी पति ने कमरे में बंदकर पत्नी पूजा पर हमला किया। इसके बाद अपने दोस्त को कमरे पर बुलाया। दोस्त ने जैसे ही दरवाजा खुला अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। घायल पूजा उसे धक्का देकर भागते हुए बाहर सड़क पर आ गई और कुछ दूर जाकर गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घायल अजय को अस्पताल लाने की सूचना पर सीएसपी अभिनव बारंगे और मोघट रोड थाना प्रभारी विकास खिची अस्पताल पहुंचे थे। यहां अजय से घटना की जानकारी ली। इसके बाद दोनों अधिकारी किशोर नगर घटनास्थल पर पहुंचे। यहां पूजा के मकान में सर्चिंग की। इस दौरान अजय का दोस्त शिवम भी मौजूद रहा। पुलिस ने उससे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

दोस्तों के साथ शराब पी, कहा-आज निपटा दूंगा

इस मामले में अजय का दोस्त शिवम महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुआ। पुलिस ने अजय के दोस्त शिवम से पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि अजय ने दोपहर में शराब पी। उसने कहा कि आज पूजा को निपटा दूंगा। हमें लगा की नशे में होने से वह यह सब बोल रहा है। कुछ देर साथ बैठने के बाद वह चला गया। शाम में उसे अजय ने फोन किया और कहा कि मैं घायल हूं, किशोर नगर आ जाओ। उसने किशोर नगर पहुंचकर दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही पत्नी भागते हुए घर के अंदर से निकली और कुछ ही कदम दूर जाकर गिर गई। इधर अजय भी कमरे में घायल पड़ा था। सूचना मिलने पर मोघट रोड थाने से पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई थी। घायल अजय को डायल 112 वाहन से वह जिला अस्पताल लेकर आया।

दोनों में दो माह से चल रहा था विवाद

अंजनी टॉकीज क्षेत्र निवासी अजय बाकोरे और पूजा बाकोरे की करीब दस साल पहले शादी हुई थी। उनका एक आठ साल का बेटा भी है। करीब दो माह से अजय और पूजा में विवाद चल रहा था। जिसके बाद पूजा घर छोड़कर किशोर नगर के आइएस सेक्टर में किराए के मकान लेकर रह रही थी। बेटा अजय के पास रह रहा था। बताया जाता है कि अजय को शक था कि पूजा का किसी ओर के साथ प्रेम संबंध है। इसी वजह से वह उसे छोड़कर चली गई।

शक के दायरे में पति की कहानी

घायल अजय से जिला अस्पताल में पुलिस ने पूछताछ की। उसने बताया कि पत्नी का एक प्रेमी हैं। वह जब घर किशोर नगर में पत्नी के किराए के मकान पर पहुंचा तो कमरे में प्रेमी भी था, उसने ही मुझे और पत्नी को चाकू मारा। पुलिस को उसकी यह कहानी पच नहीं रही है। इधर दोस्त के बयान और प्रेमी पर अपनी ही प्रेमिका को घायल करने के आरोप को लेकर पुलिस ने पति को ही संदेह के घेरे में लिया है।

पति द्वारा ही हत्या करने की आशंका

सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पूजा की हत्या पति अजय ने ही की है। पत्नी का किसी ओर से प्रेम संबंध होने की आशंका पर अजय ने उसकी हत्या कर दी। दोस्त शिवम से पूछताछ में भी अजय ही संदेह के घेरे में है। हत्या में उपयोग अन्य साक्ष्य जुटा रहे हैं।