श्री महालक्ष्मी मंदिर में दीपावली पर रात 12.36 बजे से वर्ष में एक बार होने वाला कौशंबा पूजन होगा। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बनाया कि दीपावली महापर्व मुख्य दिवस प्रात: 5.30 बजे मंगला आरती, 6 बजे काकड़ा आरती, विशेष पूजन शृंगार आरती 8 बजे, 9 बजे यम दीपदान, 10 बजे विशेष पूजन कुमकुम अर्चन, 12 बजे नैवेद्य आरती, शाम 7 बजे विशेष कुबेर पूजन, रात्रि 8 बजे महालक्ष्मी की महाआरती तथा रात्रि 12.36 बजे महानिशा काल सिंह लग्न में दक्षिण भारतीय पद्धति द्वारा पं. बसंत महोदय द्वारा यंत्रराज श्री यंत्र आव्हान कौशाबा पूजन, द्राक्षार्चन एवं तर्पण मार्जन विशेष पूजन होगा।