इसी तरह रूप चौदस श्री हनुमान जयंती को प्रात: 5.30 बजे मंगला आरती, 6 बजे काकड़ा आरती, विशेष पूजन शृंगार आरती 8 बजे, 9 बजे यम दीपदान, 12 बजे नैवेद्य आरती, विशेष पूजन रात्रि 8 बजे तथा 10 बजे शयन आरती होगी। मंदिर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष शैलेष पालीवाल ने बताया कि दीपोत्सव आयोजन को लेकर शुद्ध घी की नुकती महाप्रसादी बनना आरंभ हो गई है।