5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा में गेंदा फूल की बहार, दीपावली पर 30 से 40 रुपए किलो तक रह सकते हैं भाव

खंडवा. दीपावली पर्व पर घरों से लेकर मंदिरों और प्रतिष्ठानों तक सजावट में गेंदा फूल की मांग सबसे ज्यादा रहती है। पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजारों में गेंदे के फूलों की आवक बढ़ने की उम्मीद है। इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने गेंदा फूल की खेती अधिक की है, जिससे उत्पादन भी पिछले साल की तुलना में ज्यादा रहने की संभावना है। ऐसे में दीपावली के दौरान फूलों के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अनुमान है कि बाजार में गेंदा फूल के भाव 30 से 40 रुपए प्रति किलो तक रह सकते हैं। हालांकि आवक और मांग के आधार पर कीमतों में बदलाव संभव है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Deepak sapkal

•

Updated: 5 Nov 2026, 12:07 PM IST

किसान जीवन निशादे गेंदे के पौधे से खराब फूलों तोड़ते हुए।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में इस साल गेंदे की ज्यादा पैदावार, उत्पादन बढ़ने से कीमतों में उतार-चढ़ाव की संभावना

मांग बढ़ने से बाजार में रहेगी रौनक

दीपावली पर गेंदा फूल का विशेष महत्व रहता है। घरों के मुख्य द्वार पर बंदनवार बनाने, पूजा-पाठ, मंदिरों की सजावट और प्रतिष्ठानों को सजाने में इसका उपयोग किया जाता है। कम कीमत और आसानी से उपलब्ध होने के कारण गेंदा फूल आम लोगों की पहली पसंद बना रहता है। दीपावली के दिन इसकी मांग अचानक बढ़ जाती है। ऐसे में बाजार में फूलों की पर्याप्त उपलब्धता रहने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में फूल आने के कारण इस बार बाजार गेंदा फूल से गुलजार रहने की संभावना है।

उत्पादन अधिक होने से किसानों को भाव की चिंता

इस साल ग्रामीण क्षेत्रों में गेंदा फूल की खेती का रकबा बढ़ने से उत्पादन अधिक होने की उम्मीद है। किसानों को अच्छी पैदावार की आस है, लेकिन बाजार में एक साथ अधिक फूल पहुंचने पर कीमतों में गिरावट की आशंका भी बनी हुई है। फूल जल्दी खराब होने वाली उपज है, इसलिए किसानों के सामने समय पर बिक्री करना भी चुनौती रहती है। किसान जीवन निशादे ने बताया कि इस बार गुलबुट्टी गेंदा लगाया है। बाजार में अभी 20 से 25 रुपए किलो दाम हैं। दीपावली पर अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। धनतेरस पर गेंदे की तुड़ाई की जाएगी। दीपावली पर सुबह से शहर में दुकान लगाकर गेंदा बेचेंगे।

दीपावली पर बढ़ेगी फूलों की बिक्री

फुल माला व्यवसायी संतोष फुलमाली का कहना है कि दीपावली पर गेंदा फूल की बिक्री में तेजी आएगी। बाजार में फूलों की आवक बढ़ने के साथ ही खरीदारों की भीड़ भी रहेगी। घरों की सजावट से लेकर पूजा सामग्री तक में गेंदा फूल की मांग रहने से कारोबार अच्छा रहने की संभावना है। इस बार अधिक उत्पादन के चलते ग्राहकों को फूल अपेक्षाकृत कम कीमत पर मिलने की उम्मीद है।