5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली धमाका : पटाखा बाजार में महंगाई का शोर… जेन-जी के पटाखे 20-25% तक महंगे, अल्फा की फुलझड़ी में भी उछाल

दिपावली त्योहार पर बाजार में खरीदारी की रौनक बढ़ गई है। धनतेरस पर गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों, सोना-चांद और बर्तन के बाजार के साथ पटाखा बाजार भी लक्ष्मी की चमक बढ़ गई है। आईटीआई परिसर में 152 दुकानों पर सजाई गई हैं। पटाखा बाजार में देर रात तक खरीदारों की भीड़उमड़ रही है। इस पर इको फ्रेंडली वाले पटाखों की नई वैरायटी आकर्षण का केंद्र बनी है। इस बार पहली बार मार्शल बम की धूम है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Rajesh Patel

•

Updated: 5 Nov 2026, 11:53 AM IST

Diwali Dhamaka

खंडवा : दीपावली के अवसर पर सजी पटाखा की दुकानें ।

दिपावली त्योहार पर बाजार में खरीदारी की रौनक बढ़ गई है। धनतेरस पर गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों, सोना-चांद और बर्तन के बाजार के साथ पटाखा बाजार भी लक्ष्मी की चमक बढ़ गई है। आईटीआई परिसर में 152 दुकानों पर सजाई गई हैं। पटाखा बाजार में देर रात तक खरीदारों की भीड़उमड़ रही है। इस पर इको फ्रेंडली वाले पटाखों की नई वैरायटी आकर्षण का केंद्र बनी है। इस बार पहली बार मार्शल बम की धूम है।

बच्चों के पटाखे 30 से 50 फीसदी तक महंगे हुए

दीपावली की खुशियों में इस बार पटाखों की महंगाई भी धमाका कर रही है। जेन-जी के लिए तेज आवाज और धमाकेदार पटाखे खरीदना महंगा हुआ है तो बच्चों की रंग-बिरंगी फुलझड़ी और चकरी के दाम भी जेब पर भारी पड़ रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले युवाओं के पटाखों की कीमतों में 20 से 25 फीसदी तक उछाल आया है। जबकि बच्चों के पटाखे 30 से 50 फीसदी तक महंगे हुए हैं। फुलझड़ी में मामूली कीमते बढ़ी हैं। इसके बावजूद पटाखा बाजार में खरीदारों का उत्साह कम नहीं है। आईटीआई परिसर में लगे अस्थाई बाजार में देर रात तक भीड़उमड़ रही है। यहां 152 दुकानों पर सैकड़ों वैरायटी के पटाखे सजाए गए हैं। इको फ्रेंडली पटाखों की नई रेंज भी लोगों को आकर्षित कर रही है।

थोक में ही पटाखे महंगे आ रहे है

पटाखा एसोशिएशन अध्यक्ष आकाश पंजाबी का कहना है कि इस बार पटाखों के दाम थोक बाजार में ही बढ़कर आए हैं। इसी तरह अन्य कारोबारियों का कहना है कि फुटकर कीमतों पर पड़ा है। पिछले साल बच्चों के पटाखों का जो पैकेट 360 रुपए में मिलता था, उसकी कीमत इस बार 400 से 450 रुपए तक पहुंच गई है। इसी तरह 100 से 120 रुपए में मिलने वाला अनार अब थोक में ही 140 रुपए का मिल रहा है। फुटकर बाजार में इसकी कीमत 180 से 200 रुपए तक है।

चार हजार की पटाखा लड़ी अब छह हजार रुपए तक

पटाखा बाजार में सबसे ज्यादा चर्चा तेज आवाज वाली पटाखा लड़ी की है। पिछले साल 3500 से 4000 रुपए में मिलने वाली लड़ी इस बार 6000 रुपए तक पहुंच गई है। यानी एक ही सीजन में कीमतों में करीब 50 फीसदी तक उछाल आया है। फुलझड़ी, अनार और रॉकेट के दाम भी बढ़े हैं। इसके बावजूद खरीदार अपनी पसंद के पटाखे खरीद रहे हैं। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखों की मांग भी बाजार में बनी हुई है।

बाजार में हेलीकॉप्टर, चकरी और अनार की नई रेंज

पटाखा बाजार में करीब 250 से 300 तरह की वैरायटी उपलब्ध हैं। इनमें बच्चों के लिए हेलीकॉप्टर, चकरी, अनार और रंग-बिरंगी फुलझड़ी आकर्षण का केंद्र हैं। युवाओं के लिए लसन बम, स्काई बम और अलग-अलग क्षमता वाले शॉट की रेंज मौजूद है। शॉट-7, शॉट-12 और शॉट-25 के साथ रॉकेट भी खरीदारों की पसंद में शामिल हैं। बाजार में 10 रुपए से लेकर 7000 रुपए तक के पटाखे उपलब्ध हैं। स्काई बम के पैकेट की कीमत 10 रुपए से शुरू होकर 240 रुपए तक है। कारोबारियों का कहना है कि कंपनियों और ब्रांड के अनुसार कीमतों में अंतर है। थोक में ही दाम बढ़ने से फुटकर बाजार में पटाखे महंगे हुए हैं।

पटाखा बाजार में पहली बार आया मार्शल बम

पटाखा बाजार में इस बार मार्शल बम पहली बार आया है। कीमत भी सामान्य है। 150 रुपए है। सबसे अधिक बच्चे पापकॉन यानी लसन बम खरीद रहे हैं। पहले पांच रुपए का मिलता था। इस बार दस रुपए में मिल रहा है। मोर जैसे पंख फैलने वाले पटाखे की धूम है। इसकी कीमत 750 रुपए है। पिछले साल 650 रुपए कीमत थी। 15 सेंटीमीटर फुलझड़ी 40 रुपए में है। आतिशबाजी वाले 25-शॉट की कीमत 550 रुपए है। पिछले साल इसकी कीमत 450 रुपए थी।

ऐसे समझें पटाखों के बढ़े दाम

पटाखे पिछले साल की कीमत इस बार की कीमत

बच्चों के पटाखे 300-360 400-450 रुपए

अनार 100-120 180-200 रुपए

25-शॉट 400 -450 550-600 रुपए

आवाज वाली लड़ी 3500-4000 रुपए 6000 रुपए तक