
इन ट्रेनों का संचालन नवंबर के अंतिम सप्ताह और कुछ ट्रेनों का नवंबर के आखिरी दिन तक जारी रहेगा। रेलवे के इस निर्णय से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग और सीटों की कमी के बीच विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ने से यात्रियों को विकल्प मिल सकेगा।
एलटीटी से बिहार और यूपी के लिए अतिरिक्त फेरे
रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 01043 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन अब 24 नवंबर तक चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस का संचालन 26 नवंबर तक बढ़ाया गया है। इसी तरह एलटीटी-बनारस द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन 25 और 26 नवंबर को भी चलेगी। वापसी में बनारस-एलटीटी ट्रेन के अतिरिक्त फेरे 26 और 27 नवंबर को रहेंगे।
एलटीटी-मऊ और मऊ-एलटीटी विशेष ट्रेनों के भी दो-दो अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं। वहीं एलटीटी-दानापुर दैनिक विशेष ट्रेन 22 से 29 नवंबर तक और दानापुर-एलटीटी ट्रेन 23 से 30 नवंबर तक प्रतिदिन संचालित होगी। इससे बिहार जाने और वहां से लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
मडगांव, सांगानेर और अन्य रूट पर भी सुविधा
एलटीटी-मडगांव और मडगांव-एलटीटी साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 27 नवंबर तक बढ़ाया है। खड़की-सांगानेर ट्रेन 26 नवंबर और सांगानेर-खड़की ट्रेन 27 नवंबर तक चलेगी। हडपसर-गाजीपुर सिटी विशेष ट्रेन के 24 और 27 नवंबर को तथा वापसी में गाजीपुर सिटी-हडपसर ट्रेन के 26 और 29 नवंबर को अतिरिक्त फेरे होंगे। इसके अलावा एलटीटी-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ विशेष ट्रेन 26 नवंबर और तिरुवनंतपुरम नॉर्थ-एलटीटी ट्रेन 28 नवंबर तक संचालित की जाएगी।
समय-सारणी और ठहराव में बदलाव नहीं
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि अवधि बढ़ाई गई सभी विशेष ट्रेनों के मौजूदा मार्ग, समय-सारणी, कोच संरचना, ठहराव, किराया श्रेणी और रखरखाव व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यात्रियों को पहले से निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही यात्रा सुविधा मिलेगी।
Updated on:
5 Nov 2026, 12:21 PM IST
Published on:
5 Nov 2026, 12:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.