कुछ वर्षों पूर्व तक बाजार में एलुमिनियम का कब्जा था, इसके बाद स्टील के बर्तनों ने घरों की रसोई में जगह बनाई। हालांकि आज भी स्टील के बर्तन भाव में सस्ते होने के कारण सबसे ज्यादा बिक रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में पीतल के बर्तनों की घरों में वापसी होने लगी है। वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर पीतल की सबसे ज्यादा मांग अब तक सामने आई है। पूर्व में धनतेरस पर अधिकतर लोग पीतल के दीपक और भगवान की मूर्तियां खरीदते थे। अब पीतल के लगन, थाली, गिलास, कटोरी तक बाजार में बिक रहे है।