4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंहस्थ 2028… ओंकारेश्वर में बदलेगा पार्किंग का प्लान, अब 150 नहीं 750 गाड़ियों की होगी पार्किंग

-कलेक्टर ने दिए डीपीआर रिवाइज करने के निर्देश, अब 750 गाडिय़ों की प्लानिंग -ममलेश्वर मंदिर, मार्कण्डेय आश्रम क्षेत्र में भी सिंहस्थ को लेकर भी की समीक्षा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Manish Arora

•

Updated: 4 Nov 2026, 11:59 AM IST

Simhastha 2028

खंडवा. ट्रेंचिंग ग्राउंड पर पार्किंग को लेकर प्लान बनाते कलेक्टर, एसपी।

सिंहस्थ को लेकर ओंकारेश्वर में क्राउड कंट्रोल मैनेजमेंट के साथ पार्किंग मैनेजमेंट पर भी प्रशासन पूरा ध्यान दे रहा है। मंगलवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अपर कलेक्टर श्रद्धा शुक्ला ने सिंहस्थ कार्यों को लेकर ओंकारेश्वर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही ट्रेंचिंग ग्राउंड पार्किंग को लेकर भी नया प्लान बनाया। यहां अब ग्राउंड लेवल को ही मल्टी लेयर में उपयोग कर 750 वाहनों के हिसाब से पार्किंग के लिए तैयार किया जाएगा।

पहले 150 गाड़ियों की होनी थी पार्किंग

सिंहस्थ 2028 में लोगों की भीड़ सहित बड़ी संख्या में वाहन भी आएंगे। जिसे लेकर पूर्व में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने ट्रेंचिंग ग्राउंड पार्किंग को मल्टी लेवल पार्किंग बनाने का प्लान बनाया था। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि यहां पहले जी प्लस वन पार्किंग की डीपीआर तैयार की थी, लेकिन उसमें महज 150 गाडिय़ों के लिए ही जगह मिल रही थी। नए प्लान में यहां ग्राउंड के लेवल को ही मल्टी लेवल के तौर पर उपयोग में लाया जाएगा। जिससे यहां करीब 750 वाहनों के लिए जगह मिल जाएगी। इसके लिए नई डीपीआर बनाने के निर्देश सिंहस्थ नोडल अधिकारी को दिए गए है।

मार्कण्डेय आश्रम के पास भी विकास की संभावना

सिंहस्थ विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर, एसपी, एडीएम ने मार्कण्डेय आश्रम और ममलेश्वर मंदिर क्षेत्र में भी निरीक्षण किया। इस दौरान मार्कण्डेय आश्रम के आसपास सिंहस्थ के विकास कार्यों की संभावना भी तलाशी गई। साथ ही ममलेश्वर मंदिर विस्तार योजना के तहत यहां सिंहस्थ के लिहाज से क्या विकास कार्य किए जा सकते है, इस पर भी चर्चा की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम पुनासा पंकज वर्मा सहित पीडब्ल्यूडी अधिकारी भी मौजूद रहे।

ओंकारेश्वर मंदिर और विकास कार्यों का भी निरीक्षण

कलेक्टर और एसपी ने यहां चल रहे विकास कार्यों के निर्माण की गति भी देखी और समीक्षा की। इसके साथ ही पुलिस विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। वहीं ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार के तहत हो रहे कार्यों को भी देखा। यहां ओंकारेश्वर और ममलेश्वर मंदिर विकास कार्य में प्रभावितों को लेकर हुए सर्वे की जानकारी भी ली। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि दीपावली के बाद प्रभावितों से चर्चा की जाएगी और उनके बेहतर व्यवस्थापन के लिए पुनर्वास नीति भी बनाई जाएगी।