संतोष वर्मा के अनुसार, अब नए सिरे से सर्वे शुरू होने के कारण लोगों को आशंका है कि कहीं ममलेश्वर लोक योजना को दोबारा लागू करने की तैयारी तो नहीं की जा रही है। इसी कारण रहवासी सर्वे के विरोध में उतर आए। रहवासियों का कहना है कि पहले प्रशासन स्थिति स्पष्ट करें, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई करने दी जाएगी।