सर्वे का उद्देश्य प्रस्तावित विकास कार्यों से प्रभावित होने वाली संपत्तियों, दस्तावेजों और अन्य जानकारियों को जुटाना है। हालांकि, 98 मकानों की सूची और सर्वे के वास्तविक दायरे को लेकर स्पष्टता नहीं होने से स्थानीय नागरिकों की नाराजगी सामने आई है। समिति के साथ होने वाली चर्चा पर सबकी निगाहें टिकी हैं।