2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कारोबार में शुभ योग…पुष्य नक्षत्र पर खंडवा के बाजार में बरसा धन, 20 करोड़ का कारोबार; 1500 से ज्यादा वाहन बिके

-1500 से ज्यादा वाहनों की बिक्री, सराफा बाजार भी गुलजार -दिनभर रही बाजार में चहल-पहल, अब धनतेरस का इंतजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Manish Arora

•

Updated: 2 Nov 2026, 12:15 PM IST

Ravi Pushya Nakshatra 2026

खंडवा. सुनार की दुकान पर सोने के गहने पसंद करते ग्राहक।

दिवाली के पूर्व आए पुष्य नक्षत्र ने बाजार को गुलजार कर दिया। रवि पुष्य नक्षत्र में शुभ मुहूर्त में जमकर खरीदी हुई है। एक अनुमान के तौर पर बाजार में करीब 20 करोड़ का कारोबार हुआ है। सबसे ज्यादा बूम ऑटो मोबाइल, रियल एस्टेट्स सेक्टर सहित इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार, वस्त्र व्यवसाय में रही। अब व्यापारियों को गुलजार बाजार में धनतेरस, दीपोत्सव पर दोगुने कारोबार की आस है।

व्यापारियों ने खरीदे बहीखाते

पुष्य नक्षत्र पर व्यापारियों ने नए बहीखाते खरीदे, जिनकी दिवाली पर पूजा के बाद लेखा-जोखा के काम में लिया जाएगा। वहीं, पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में खरीदी के लिए बाइक्स शोरूम पर सुबह से भीड़ लगी रही। पुष्य नक्षत्र पर करीब 1500 बाइक्स और स्कूटर लोग विधि विधान से पूजा कर वाहनों को अपने घर ले गए। बाइक्स के साथ स्कूटर, इलेक्ट्रानिक्स स्कूटर भी खूब बिके। वहीं, चार पहिया वाहनों की भी अच्छी बिक्री रही। चार पहिया वाहनों सहित ट्रैक्टर्स की बिक्री भी हुई। रियल एस्टेट्स में विभिन्न बिल्डर्स के ऑफरों का भी लोगों ने लाभ उठाया।

सोने की बढ़ी डिमांड

सोने और चांदी के भाव भले ही आसामन छू रहे है, लेकिन आज भी खरीदी के लिए लोगों की पहली पसंद सोना ही बना हुआ है। रविवार सोने के भाव में गिरावट आने से पुष्य नक्षत्र पर सराफा बाजार भी गुलजार रहा। सोने-चांदी के गहनों की अच्छी बिक्री रही। हालांकि 24 कैरेट सोने का भाव 1.38 लाख रुपए तोला होने से कम वजन और 18 से 22 कैरेट सोने के गहनों की ज्यादा डिमांड रही। आगामी दिनों में देवउठनी ग्यारस से विवाह कार्य भी आरंभ होना है, जिसके चलते सोने-चांदी के गहनों की खरीदी अभी से हो रही है।

इलक्ट्रानिक्स में भी अच्छी खरीदी

ऑटोमोबाइल्स, रियल एस्टेट्स सहित इलेक्ट्रॉनिक्स में भी अच्छी खरीदी हुई है। इलेक्ट्रॉनिक्स में टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, एलसीडी, डीवीडी, मिक्सर, ग्राईंडर सहित मोबाइल फोन की जमकर खरीदी हुई है। घरों में विद्युत साज सज्जा के लिए रंग बिरंगी लाइटिंग की भी इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में मांग रही। इसके साथ ही कम्प्यूटर, प्रिंटर का कारोबार भी जमकर हुआ है।

सजावटी सामान सहित अन्य वस्तुओं की भी खरीदी

दिवाली पर घरों में दीप प्रज्जवलित करने के साथ ही पूजा-अर्चना के लिए भी सामग्री की खरीदी होती है। बड़े शो-रूम में ग्राहकी के साथ फूटपाथ बाजार भी गुलजार रहा। घरों में सजाने के लिए सजावटी सामान, मिट्टी के दीपक, रंगोली, पोस्टर, तोरण सहित अन्य सामान भी खूब बिका। बाजार में चीनी मिट्टी के फैंसी दीपकों की भी अच्छी मांग रही।