शुभ खरीदी के लिए पुष्य नक्षत्र को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस बार एक नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। मां शीतला संस्कृत पाठशाला के आचार्य अंकित मार्कण्डेय ने बताया कि पुष्य नक्षत्र में किया गया अनुष्ठान ,जप, तप, ध्यान, दान और हवन अक्षय पुण्य प्रदान करता है। नया व्यापार, दुकान, या किसी शुभारंभ करने के लिए यह समय श्रेष्ठ है। संपत्ति, वाहन, आभूषण सोना चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना बहुत शुभ होता है।