26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भरोसे का बाजार… दो-पहिया हो या चार पहिया, हर ब्रांड से सजा है खंडवा के इस रोड पर ऑटोमोबाइल बाजार

-इंदौर रोड पर सभी वाहनों के भव्य शो-रूम, ऑटोमोबाइल सेक्टर की हर गाड़ी यहां उपलब्ध -कार, बाइक के साथ ट्रैक्टर्स, कार डेकोर सहित आधुनिक सर्विस सेंटर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Manish Arora

•

Updated: 26 Oct 2026, 12:16 PM IST

Khandwa Automobile Market

खंडवा. इंदौर नाका क्षेत्र में बना ऑटोमोबाइल सेक्टर का नया बाजार।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में कोई भी वाहन खरीदना हो तो खंडवावासियों को सबसे पहले इंदौर रोड का नाम याद आता है। इंदौर रोड पर ऑटोमोबाइल से संबंधित हर सुविधा देश-विदेश की नामी गिरामी कंपनियों के शो-रूम उपलब्ध करा रहे है। इस बाजार का कोई नाम नहीं है, लेकिन जिलेभर के लोगों को पता है कि इंदौर रोड हर किस्म-हर ब्रांड के वाहन उपलब्ध है। कुछ ही वर्षों में इंदौर रोड ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपना भरोसा बना चुका है।

पिछले कुछ वर्षों में हुआ बाजार डेवलप

पिछले कुछ सालों में तेजी से इंदौर रोड पर डेवलप हुए ऑटो मोबाइल बाजार और व्यवसायिक कॉम्प्लेक्सों की वजह से आज पदम नगर से लेकर छोटी छैगांव तक रौनक छाई है। दो पहिया, तीन पहिया से लेकर बड़े लोडिंग वाहन तक इस बाजार में उपलब्ध है। सभी नामी कंपनियों के शो-रूम इस बाजार की शोभा बढ़ा रहे है। इंदौर रोड पर ऑटो मोबाइल बाजार में देश की सारी नामी टू-व्हीलर से लेकर कार कंपनियों, थ्री व्हीलर ऑटो, ट्रैक्टर्स, ट्रक तक के शो-रूम पिछले पांच से दस वर्षों में खुले है। इसके साथ ही कार डेकोर, आधुनिक सर्विस सेंटर, बस-ट्रक बॉडी मेकर्स भी इस रोड पर पहुंच चुके है। यानि बाइक-कार लेने के बाद अतिरिक्त सजावटी सामान की भी यहां पूरी व्यवस्था है।

ईवी के भी सभी ब्रांड इस बाजार में उपलब्ध

पिछलेे दो-तीन वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स स्कूटर ने मार्केट में अपनी धाक जमाई है। बाइक और स्कूटर्स के बाजार में ईवी का शेयर करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ा है। इंदौर रोड पर सभी ब्रांडेड कंपनियों के ईवी शोरूम भी पिछले दो-तीन साल में खुल चुके है। इसके साथ ही ईवी में सर्विस सेंटर भी उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा।

जेन-जी भी संभाल रहे बड़े शोरूम

हीरो ठक्कर ऑटो मोबाइल के शोरूम पर अब दूसरी पीढ़ी ने व्यवस्था संभाल ली है। यहां संचालक पवन ठक्कर के साथ उनके छोटे भाई यश ठक्कर अब ग्राहकों की सेवा में उपलब्ध रहते है। यश ठक्कर ने एमबीए किया, लेकिन किसी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने के बजाए अपने परिवार का व्यापार संभालने में ज्यादा रूचि दिखाई। अपने व्यवहार के कारण आज वें ठक्कर ऑटो मोबाइल को अलग ही पहचान दिला रहे हैं।

छोटे से आउटलेट से भव्य शोरूम तक सफर

खंडवा ऑटो मोबाइल ने भी इंदौर रोड पर अपने भव्य शोरूम के साथ ग्राहकों में अलग ही विश्वास जगाया है। कभी ऑटो डील के नाम से छोटे आउटलेस से शुरूआत करने वाले खंडवा ऑटो मोबाइल ने ग्राहकों के भरोसे को बढ़ाते हुए इंदौर रोड को ही अपना कर्मस्थल बनाया। शोरूम मैनेजर राजू कन्नौजे के अनुसार आवश्यकता के अनुसार ही बाजार डेवलप होता है। ग्राहक की संतुष्टी इसे नया मुकाम देती है।