1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा में रवि पुष्य नक्षत्र पर धन वर्षा, 800 दोपहिया वाहनाें की बुकिंग, सराफा रहेगा गुलजार

खंडवा. रवि पुष्य नक्षत्र पर खरीदारी को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। ऑटोमोबाइल से लेकर सराफा बाजार तक ग्राहकों का उत्साह कारोबारियों की उम्मीदें बढ़ा रहा है। दोपहिया वाहनों की बुकिंग में तेजी है, वहीं सोने के हल्के वजन के गहनों और छोटे सिक्कों की मांग भी बढ़ी है। सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट को देखते हुए व्यापारी इस बार पुष्य नक्षत्र पर अच्छी ग्राहकी के साथ आगामी दीपावली और वैवाहिक सीजन में भी बेहतर कारोबार की उम्मीद लगा रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Deepak sapkal

•

Updated: 1 Nov 2026, 12:25 PM IST

दो पहिया वाहन के शोरूम में पुष्य नक्षत्र के दिन पहले भारी भीड़।
  • सोने के हल्के गहनों और 2.5 व 5 ग्राम के सिक्कों की मांग बढ़ी, चांदी के भाव में गिरावट से ग्राहकों में उत्साह

ऑटोमोबाइल व्यवसायी पलाश सेठी के अनुसार, इस बार पुष्य नक्षत्र को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। ग्राहक दो दिन पहले से ही अपनी पसंद के वाहन बुक करा रहे हैं। जिले में करीब 800 दोपहिया वाहन बुक हो चुके हैं। ग्राहक रविवार को शुभ मुहूर्त में इन वाहनों की डिलीवरी लेंगे। इनमें बाइक की मांग सबसे ज्यादा है। वाहनों की बुकिंग को देखते हुए ऑटोमोबाइल कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है।

10 ग्राम तक के गहने ग्राहकों की पसंद

सराफा बाजार में भी ग्राहकी बढ़ने लगी है। ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश के महासचिव संतोष सराफ ने बताया कि रवि पुष्य के अवसर पर ग्राहक सोने-चांदी के भाव पूछने दुकानों पर पहुंच रहे हैं। सोने के हल्के वजन वाले गहनों के साथ 2.5 और 5 ग्राम के सिक्कों की मांग बढ़ी है। 10 ग्राम तक के मंगलसूत्र, नेकलेस और कास्टिंग ज्वेलरी भी ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। आगामी वैवाहिक सीजन में जिन परिवारों में शादियां हैं, वे भाव में गिरावट का लाभ उठाने के लिए गहनों के ऑर्डर दे रहे हैं।

बाजार पिछले साल की तुलना में बेहतर होने की उम्मीद

इस साल सोने के भाव में करीब 50 हजार रुपए और चांदी में करीब दो लाख रुपए की गिरावट आई है। इससे खरीदारी के प्रति सकारात्मक माहौल बना है। कारोबारियों को उम्मीद है कि भाव में नरमी, अच्छी फसल और ग्राहकों की बढ़ती खरीदारी से दीपावली सहित आगामी वैवाहिक सीजन का बाजार पिछले साल की तुलना में बेहतर रह सकता है।