सराफा, ऑटोमोबाइल्स और बर्तन के बाद सबसे ज्यादा डिमांड इलेक्ट्रानिक्स आयट्म की होती है। दीपावली पर रेडिमेड गारमेंट्स, वस्त्र दुकानों, किराना सहित पूजन सामग्री, मावा-मिठाई, सजावटी सामान, रंग-रोंगन की सामग्री, रंगोली सहित फुटवियर में भी अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है। वहीं, धनतेरस पर पारंपरिक रूप से पूजा का सामान, महालक्ष्मी की फोटो, झाडू खरीदी की भी प्रथा है। शुक्रवार को फुटकर बाजार में भी खासी रौनक रहेगी।