इस बार सोशल मीडिया रील्स पर कई पोस्ट चांदी के कछुआ, मछली, हाथी, उल्लू, गाय-बछड़े को लेकर की गई थी। जिसके चलते सराफा बाजार में चांदी की लक्ष्मी प्रतिमा, सिक्कों के साथ ही इनकी भी मांग बढ़ी। आरके ज्वेलर्स के दीपक पालीवाल ने बताया कि लोग हर साल चांदी के सिक्के ज्यादा खरीदते है, लेकिन इस बार चांदी की इन वस्तुओं की मांग ने अचरज में डाल दिया।