7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीबीएसई बोर्ड : 16 फरवरी से 10 वीं की परीक्षा, 9 अप्रैल तक होंगे 12वीं के पेपर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सत्र 2026-27 की कक्षा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम-टेबल घोषित कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। बोर्ड ने परीक्षा से 101 दिन पहले टाइम टेबल जारी किया है। इससे विद्यार्थियों को विषयवार तैयारी और रिवीजन के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Rajesh Patel

•

Updated: 7 Nov 2026, 11:09 AM IST

CBSE Date Sheet 2027, CBSE Class 10, CBSE Class 12, CBSE LOC Correction 2026, cbse.gov.in

CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के लिए LOC करेक्शन विंडो ओपन (PC: Official Website)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सत्र 2026-27 की कक्षा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम-टेबल घोषित कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। बोर्ड ने परीक्षा से 101 दिन पहले टाइम टेबल जारी किया है। इससे विद्यार्थियों को विषयवार तैयारी और रिवीजन के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

46.30 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीयन

कक्षा 10 वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित होगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे शुरू होंगी। विषय के अनुसार परीक्षा की तीन घंटे निर्धारित की गई है। खंडवा जिलेभर में 15 से 20 हजार बच्चों का पंजीयन हुआ है। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य डीआर पटेल ने बताया कि बोर्ड ने शेड्यूल घोषित कर दिया है। बच्चों की तैयारियां तेज कर दी गई बोर्ड ने कक्षा 10वीं के लिए 83 और 12वीं के लिए 121 विषयों की समय-सारणी तैयार की है। देशभर में दोनों कक्षाओं के लिए 46.30 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 10वीं के करीब 26.5 लाख और 12वीं के करीब 19.8 लाख विद्यार्थी शामिल हैं।हैं।

इन परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा मौका

शेड्यूल में जेईई और अन्य प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तारीखों को भी ध्यान में रखा गया है। इससे 12 वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी समय मिल सकेगा। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या और विषयों के संयोजन को भी ध्यान में रखा है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने विषय कोड के अनुसार टाइमटेबल का मिलान करें। परीक्षा से संबंधित अन्य जरूरी निर्देश प्रवेश पत्र में दिए जाएंगे।

10वीं : 16 फरवरी को पेंटिंग, 17 को गणित का पेपर

कक्षा 10वीं की परीक्षा का पहला पेपर 16 फरवरी को पेंटिंग विषय का होगा। अगले दिन 17 फरवरी को गणित स्टैंडर्ड और बेसिक की परीक्षा आयोजित होगी। 22 फरवरी को विज्ञान और 26 फरवरी को अंग्रेजी का पेपर होगा। हिंदी की परीक्षा 3 मार्च और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 8 मार्च को निर्धारित है। 9 मार्च को अन्य निर्धारित विषयों के पेपर होंगे।

प्रमुख विषयों की तारीखें

16 फरवरी : पेंटिंग

17 फरवरी : गणित बेसिक/स्टैंडर्ड

19 फरवरी : होम साइंस

22 फरवरी : विज्ञान

26 फरवरी : अंग्रेजी

3 मार्च : हिंदी

8 मार्च : सामाजिक विज्ञान

9 मार्च : अन्य निर्धारित विषय

12वीं : 16 फरवरी को भौतिक विज्ञान से शुरुआत

कक्षा 12 वीं की परीक्षा का पहला पेपर 16 फरवरी को भौतिक विज्ञान का होगा। 18 फरवरी को शारीरिक शिक्षा, 23 फरवरी को अकाउंटेंसी, 25 फरवरी को भूगोल और 27 फरवरी को रसायन विज्ञान की परीक्षा होगी। मार्च में अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र और कंप्यूटर साइंस सहित प्रमुख विषयों के पेपर होंगे। अंतिम परीक्षा 9 अप्रैल को होगी।

प्रमुख विषयों की तारीखें

16 फरवरी : भौतिक विज्ञान

18 फरवरी : शारीरिक शिक्षा

23 फरवरी : अकाउंटेंसी

25 फरवरी : भूगोल

27 फरवरी : रसायन विज्ञान

5 मार्च : अंग्रेजी

16 मार्च : अर्थशास्त्र

19 मार्च : राजनीति विज्ञान

25 मार्च : जीव विज्ञान

27 मार्च : इतिहास

30 मार्च : समाजशास्त्र

31 मार्च : कंप्यूटर साइंस

1 अप्रैल : बिजनेस स्टडीज

9 अप्रैल : अंतिम पेपर

बॉक्स :10वीं की दूसरी परीक्षा मई मेंसीबीएसई ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा को दो चरणों में आयोजित करने की व्यवस्था की है। फरवरी-मार्च में पहले चरण की परीक्षा होगी। दूसरे चरण की परीक्षा मई 2027 में प्रस्तावित है। विद्यार्थियों को विषयवार विस्तृत जानकारी और आगे के निर्देशों के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।