हादसे में घायल अक्षय और प्रमोद का उपचार जारी है। परिचितों ने बताया कि खकनार ब्लॉक अध्यक्ष महाजन कार्यक्रम से हंसी खुशी रवाना हुए थे। महाजन सहित दो लोगों की दुर्घटना में मौत की जानकारी लगते ही कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की अस्पताल में भीड़ लग गई। हालांकि अरुण यादव अस्पताल नहीं पहुंच सके। बताया जाता है वे पहले ही कार्यक्रम से खरगोन के लिए रवाना हो गए थे। शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघूवंशी, अर्श पाठक, सुनील सकरगाए, मुल्लू राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।