11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये कैसी मॉनिटरिंग… डिस्प्ले पर प्रदूषण का डेटा, पोर्टल से गायब; दिवाली पर कितनी जहरीली हुई हवा, पता ही नहीं

-दीपावली पर क्या रहा खंडवा शहर का एक्यूआई, किसी को पता नहीं -पिछले तीन महीनों का रिकॉर्ड भी नहीं मिल रहा प्रदूषण बोर्ड की साइट पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Manish Arora

•

Updated: 11 Nov 2026, 11:25 AM IST

Khandwa Air Pollution

खंडवा. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की साइट पर खंडवा सहित खरगोन का डेटा नहीं दिख रहा।

मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा वायु प्रदूषण के लिए खंडवा में मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। नगर निगम पर लगे मॉनिटरिंग सिस्टम बोर्ड का डिस्प्ले तो चालू है, लेकिन इसका डेटा मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पोर्टल पर कहीं नजर नहीं आ रहा है। दिवाली पर शहर में वायु प्रदूषण की क्या स्थिति रही, इसकी भी जानकारी लोगों को नहीं मिल पा रही है। एमपीपीसीबी की साइट पर खंडवा सहित 13 स्टेशनों का डेटा शून्य बता रहा है।

एक्यूआई से होती वायु प्रदूषण की पहचान

किसी भी शहर की आबोहवा को जांचने का सिस्टम वहां के एअर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) से पता किया जाता है। एक्यूआई के स्तर पर ही शहर में कितना प्रदूषण हो रहा है, इसकी मॉनिटरिंग की जाती है। जिसके अनुसार वायु प्रदूषण को कम करने के प्रयास किए जाते है। एमपीपीसीबी द्वारा खंडवा में भी कलेक्ट्रेट परिसर लोक सेवा केंद्र में मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किया गया है, जिसका डिस्प्ले नगर निगम के बाहर लगा है। डिस्प्ले बोर्ड पर तो डेटा नजर आ रहा है, लेकिन पोर्टल पर गायब है। जिसके कारण शहर में दिवाली पर कितना वायु प्रदूषण हुआ और हवा कितनी जहरीली हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।

ऐसे समझे वायु प्रदूषण की स्थिति

वायु प्रदूषण का मुख्य कारण हवा में मौजूद घातक पीएम 2.5 और पीएम 10 कण होते है। इन्हें इंग्लिश में पार्टिकुलेट मैटर कहते है। ये कण लोगों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक हानिकारक होते है। वायु में पीएम 2.5 की मात्रा 50 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 की मात्रा 100 होने की स्थिति में ये हवा सांस लेने के लिए सुरक्षित मानी जाती है। जैसे जैसे पीएम 2.5 और 10 बढ़ता जाता है, वैसे वैसे हवा सांस लेने के लिए खतरनाक होती जाती है।

पिछले साल 341, इस साल 234 दिन का डेटा

पोर्टल पर पिछले साल और इस साल का वार्षिक डेटा उपलब्ध है, लेकिन दिन और माह का डेटा नहीं है। पिछले साल की बात की जाए तो उपलब्ध 341 दिन के डेटा में 124 दिन अच्छी स्थिति में, 186 दिन संतोषजनक, 26 दिन मध्यम और 1 दिन गंभीर स्थिति वायु प्रदूषण की रही है। वहीं इस साल सिर्फ 234 दिन का डेटा उपलब्ध है, जिसमें 144 दिन अच्छी, 86 दिन संतोषजनक, 4 दिन मध्यम की स्थिति रही। डेटा के अनुसार इस साल एक बार भी गंभीर स्थिति तक नहीं पहुंचे। जबकि दिवाली पर जमकर आतिशबाजी से भयंकर प्रदूषण हुआ।

ये है पीएम 2.5 का सूचकांक

0-50 अच्छा
51-100 संतोषजनक
101-200 मध्यम
201-300 खराब
301-400 बहुत खराब
401-500 गंभीर

वायू प्रदूषण से होती ये परेशानी

सांस लेने में दिक्कत
आंखें, नाक और गले में जलन होती है
छाती में खिंचाव महसूस होता है
फेफड़े सही से काम नहीं कर पाते है
गंभीर श्वसन रोग होने का खतरा बढ़ जाता है
अनियमित दिल की धडकऩ का खतरा होता है