परिवर्तन के दायरे में राज्य के संभाग, तहसील, जनपद व ब्लॉक भी हैं। मप्र प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग यह देख रहा है कि प्रशासनिक इकाइयों की सीमाएं भौगोलिक हालात, आबादी, प्रशासनिक जरूरतों के लिहाज से कितनी व्यावहारिक हैं। सागर, रायसेन, बालाघाट, सीहोर जैसे बड़े जिलों को छोटे हिस्सों में बांटा जा सकता है।