मध्यप्रदेश में भाजपा के कद्दावर नेता माने जाने वाले पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि राजनीति में शुचिता में प्रतीक, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, हमारे मार्गदर्शक एवं प्रेरणा स्त्रोत, 'पद्म विभूषण' श्रद्धेय सुंदरलाल पटवा जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूँ।