12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमिताभ बच्चन की सास भोपाल के अस्पताल में भर्ती, जानें उनका ताजा हेल्थ स्टेटस

Indira Bhaduri : अमिताभ बच्चन की सास और जया बच्चन की मां 95 वर्षीय इंदिरा भादुड़ी भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सांस की परेशानी और कमर दर्द के बाद इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि, उनकी हालत में सुधार है, जल्द ही उन्हें छुट्टी भी मिल सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Nov 2026, 7:39 PM IST

Indira Bhaduri

अमिताभ और जया बच्चन, अन्य तस्वीर में इंदिरा भादुरी (फोटो सोर्स: Patrika File)

Bhopal News : महानायक अमिताभ बच्चन की सास और अभिनेत्री जया बच्चन की मां 95 वर्षीय इंदिरा भादुड़ी को हालही में एक बार फिर तबीयत बिगड़ने के कारण मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित पारुल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, इंदिरा भादुड़ी को सांस संबंधी समस्या के साथ साथ कमर में तकलीफ होने के चलते अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। फिलहाल, उपचार में जुटे अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि, उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

पारुल अस्पताल के डॉक्टर पंकज अग्रवाल ने पत्रिका से बातचीत में बताया कि, इंदिरा भादुड़ी चार दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। सांस संबंधी समस्या और कमर दर्द के कारण उन्हें परिजन अस्पताल लेकर आए थे। अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें भर्ती लिया गया है। यहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। परिवार के सदस्य भी लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। जानकारी ये भी है कि, मुंबई से बच्चन परिवार भी उनके स्वास्थ्य पर लगातार अपडेट ले रहा है। हालांकि, उनका स्वास्थ्य काफी बेहतर है। उनकी हेल्थ रिकवरी को देखते हुए जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने पर भी फैसला लिया जा सकता है।

पिछले साल भी इन्हीं दिनों में बिगड़ी थी तबीयत

95 वर्ष की उम्र होने के चलते इंदिरा भादुड़ी के स्वास्थ्य में समय-समय पर उतार चढ़ाव होता रहता है। जानकारी के अनुसार, पिछले साल भी इन्हीं दिनों में उनकी तबियत खराब हुई थी। उससे पहले अक्टूबर 2024 में भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी। वो भी ठंड के शुरुआती दिन ही थे। 2024 में मां की तबीयत बिगड़ने पर जया बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भोपाल आए थे, जबकि पिछले वर्ष भी नानी की तबियत बिगड़ने पर अभिषेक भोपाल आए थे।

भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में रहती हैं इंदिरा भादुड़ी

इंदिरा भादुड़ी भोपाल शहर के श्यामला हिल्स इलाके में स्थित अंसल अपार्टमेंट में रहती हैं। उनके पति तरुण कुमार भादुड़ी पत्रकार और लेखक थे। जया बच्चन उनकी 3 बेटियों में सबसे बड़ी हैं। उनकी दोनों छोटी बेटियां भी भोपाल में ही रहती हैं। जया बच्चन का मायका भोपाल में होने के कारण बच्चन परिवार का यहां आना-जाना लगा रहता है। इसी के चलते अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन कई मौकों पर भोपाल आ चुके हैं।