योजना के लिए एमपी की स्थानीय निवासी ऐसी विवाहित महिलाएं पात्र हैं, जिनकी उम्र आवेदन के कैलेंडर वर्ष में 1 जनवरी की स्थिति में 21 साल पूरे कर चुकी हों, साथ ही 60 साल से कम हों। इनमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वाली पात्र महिलाओं को भी योजना के प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाती है।