12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवराज के दुख में शामिल होने भोपाल पहुंचेंगे राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और ओम बिरला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Bhopal Vvip Leaders Visit: राजधानी भोपाल के ट्रैफिक व्यवस्था बदली...। एयरपोर्ट से नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन तक बैरिकेडिंग हुई...। शिवराज सिंह की मां की तेरहवी में शामिल होने आ रहे हैं कई दिग्गज नेता...।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 12 Nov 2026, 10:39 AM IST

Bhopal Vvip Leaders Visit

Bhopal Vvip Leaders Visit- देश के कई बड़े नेता गुरुवार को भोपाल में रहेंगे। (फोटो एआई जनरेटेड)

Bhopal Vvip Leaders Visit: राजधानी भोपाल में सुबह से ही ट्रैफिक व्यवस्था बदली हुई है। हर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद है। सबसे व्यस्त और जाम रहने वाले नर्मदापुरम रोड पर बैरिकेडिंग की गई है। एयरपोर्ट से लेकर नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन तक भारी पुलिस बल तैनात है।

राजधानी भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां के निधन के बाद शोक व्यक्त करने वाले देश के बड़े नेता गुरुवार को भोपाल पहुंच रहे हैं। नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में उनकी माता की तेरहवी की रस्म होने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। इससे एक दिन पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शिवराज सिंह चौहान के निवास पर उनकी माता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह नेता होंगे शामिल

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, समेत देश के कई राज्यों के सीनियर नेता भी शामिल हो रहे हैं।

0-योगी आदित्यनाथ सुबह 11.55 बजे भोपाल आएंगे और 1.05 बजे उत्तर प्रदेश रवाना हो जाएंगे।
0-राजनाथ सिंह शाम 4.40 बजे भोपाल आएंगे और 6.10 बजे रवाना हो जाएंगे।
0-ओम बिरला 4.40 बजे भोपाल पहुंचेंगे, 6.10 बजे उनकी वापसी का समय निर्धारित है।
0-इनके अलावा छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम, यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी भोपाल पहुंच रहे हैं।
0-इनके अलावा हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय विठोबा भरणे, कृष्णलाल पंवार, एंदल सिंह कंशाना,किजरापु अचनाइडु, शुभेंदु अधिकारी, अर्जुन राम मेघवाल, बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह भी पहुंच रहे हैं।