12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जहां कार्यक्रम के बाद गिरी थी कमलनाथ सरकार, उसी मैदान पर सीएम की सभा पर गरमाई सियासत

CM Mohan Yadav : मंच की दिशा पर डही में सियासत, दक्षिण दिशा को लेकर भाजपा नेताओं की आपत्ति, यहां कार्यक्रम के बाद कांग्रेस की सत्ता से हो गई थी विदाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 12 Nov 2026, 8:06 AM IST

cm mohan yadav

सीएम मोहन यादव (फोटो सोर्स: @DrMohanYadav51)

CM Mohan Yadav : राजनीति में संयोग और शुभ-अशुभ का गणित कब हावी हो जाए, कहना मुश्किल है। डही में 15 नवंबर को होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सभा के लिए पुलिस ग्राउंड में दक्षिण दिशा की ओर मंच बनाने की तैयारी थी, लेकिन केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर सहित भाजपा नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई। अब मंच का स्थान उत्तर दिशा होगी।

इस बदलाव को 2020 में इसी मैदान पर हुई तत्कालीन सीएम कमलनाथ की सभा से जोड़कर देखा जा रहा है। 26 फरवरी 2020 को कमलनाथ ने यहां डही सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया था। तब मंच दक्षिण दिशा में बना था। कुछ समय बाद 20 मार्च को प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिर गई थी। हालांकि भाजपा ने अधिकृत रूप से इसे शुभ- अशुभ से जोडऩे की बात नहीं कही।

धार में पीएम मोदी वर्चुअली जुड़कर करेंगे संवाद

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती (राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस) के अवसर पर राज्य सरकार 14, 15 और 16 नवंबर को तीन दिवसीय जयंती समारोह मनाने जा रही है। इसके तहत राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में 14 नवंबर को जबलपुर, 15 को धार एवं जोबट (आलीराजपुर) और 16 नवंबर को खंडवा जिले में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। धार में 15 नवंबर को होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यक्रम में जुड़कर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

सीएम देंगे करोड़ों की सौगातें

मुख्यमंत्री मोहन यादव का यहां रोड शो होगा। वे क्षेत्रीय ग्रामीणों के बीच जाएंगे और उनसे संवाद कर शासकीय योजनाओं का फीडबैक भी लेंगे। वे धार जिले में मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत पात्र पट्टेधारियों के प्लॉट और मकान की रजिस्ट्री का अपने समक्ष निष्पादन भी कराएंगे। सीएम 1353.18 करोड़ की 'डही माइक्रो लिफ़्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट' का लोकार्पण कर धार और आलीराजपुर जिले के किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए सौगात देंगे।

बता दें कि मध्यप्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था लेकिन सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। पार्टी ने 15 सालों के संघर्ष और इंतजार के बाद प्रदेश की सत्ता संभाली और बीजेपी को विपक्ष में बैठना पड़ा। कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे लेकिन कांग्रेस नेताओं की आपसी कलह के कारण वे 15 महीने में ही बहुमत गंवा बैठे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने समर्थक विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल होकर सरकार गिरा दी थी। कांग्रेस सरकार गिरने को लेकर अभी भी अक्सर दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान सामने आते रहते हैं।