70 और 80 के दशक में मध्यप्रदेश में दस्युओं का खासा आतंक था। इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पा रहा था। सभी कुख्यात डाकू चंबल के बीहड़ों में रहते थे। उन तक पुलिस पहुंच ही नहीं पाती थी। ऐसे समय में अमिताभ बच्चन के ससुर तरुण कुमार भादुड़ी बिना किसी डर के चंबल पहुंच गए। पूरी दुनिया जिन डकैतों के नाम से ही कांप उठती थी, भादुड़ी कई दिनों तक उन्हीं के बीच रहे। उन्होंने बीहड़ों में बेहद कठिन जीवन गुजारा।