राशिफल

Todays Horoscope 21 April 2022 सिंह- भूमि सम्बन्धी कार्य में न करें लापरवाही

Today's leo Horoscope सिंह राशि के आज क्या कहते हैं ग्रह? aaj ka Rashifal  

less than 1 minute read
Apr 20, 2022
Aaj Ka Rashifal 21 April 2022

सिंह दैनिक राशिफल Leo Daily Horoscope
ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र की पांचवी राशि सिंह के जातक अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं और तेजी से आगे बढ़ते हैं। इनमें जबर्दस्त आत्मविश्वास रहता है। सिंह राशि के स्वामी ग्रह नवग्रहों के राजा स्वयं सूर्य हैं। इस राशि के अधिकांश जातक भविष्य के प्रति काफी सजग रहते हैं। चलिए जानते हैं आज सिंह का राशिफल क्या कहता है?
सिंह राशि- समय रहते कार्यो को पूर्ण करें। लम्बे समय से भूमि सम्बन्धी कार्य रुका हुआ है उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। समय रहते कार्यवाही करें, अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। व्यक्तिगत कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। मानसिक सुकून रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मानजनक स्थिति रहेगी। संतान को आज कोई उपलब्धि प्राप्त होने के योग बन रहे हैं. पुत्र की शादी संबंधी दिक्कत खत्म हो सकती है, पुत्री को कोई शैक्षणिक उपलब्धि मिल सकती है.
वित्त- पैसों को लेकर किसी निकट संबंधी से वादविवाद उत्पन्न होने जैसी स्थिति बन रही है।
करियर- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर रहेंगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। वर्तमान व्यवसाय संबंधी लाभ के स्त्रोतों में इजाफा होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट से उचित संबंध बनाए रखने के लिए अपने अहम और गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। आज लाइफ पार्टनर के साथ कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं।
हेल्थ. चोट लगने की आशंका है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
लकी नंबर- 8
लकी कलर- नेवी ब्लू
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए केले के पेड़ की प्रदक्षिणा करें, केले का दान करें और केले का ही सेवन करें. संभव हो तो विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें.

Published on:
20 Apr 2022 05:10 pm
Also Read
View All