
Aaj Ka Rashifal 21 September 2026: आज के दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 21 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।
मेष राशि के लिए योजनाओं पर काम आरंभ करने का सही समय है। परिश्रम का उचित फल मिलेगा। उच्च अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग मिलने से उत्साहित रहेगें। परिवार में सद्भावना बढ़ेगी।
शुभ रंग- क्रीम कलर
शुभ अंक-4
वृषभ राशि के लिए दोपहर बाद भाग्य का समर्थन मिलने से रुके हुए कार्य में गति आएगी। भाई बहनों का व्यवहार अनुकूल रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 8
व्यवस्थाओं के प्रति असंतोष रह सकता है। विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें और यात्रा टालने का प्रयास करें।
शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 1
कार्यों की दिशा बदलेगी। रुकावटें दूर होने से मानसिक शांति मिलेगी। अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। भावनात्मक रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा।
शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 8
दोपहर से पहले महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करना होगा। बाद में अपेक्षित सहयोग मिलने में कठिनाई महसूस करेंगे। पेरेंट्स का स्वास्थ्य नरम रह सकता है।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 9
व्यवसाय में शीघ्रता से निर्णय लेने होंगे। बदलती हुई परिस्थितियों का फायदा मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह से लाभान्वित होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।
शुभ रंग- डार्क ब्राउन
शुभ अंक- 4
उच्च संपर्कों से वांछित मदद मिलेगी। कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। प्रेम में रूखापन महसूस करेंगे। तकनीकी विषयों की ओर रुझान बढ़ेगा।
शुभ रंग- कॉफ़ी
शुभ अंक- 2
परिश्रम का फल तुरंत मिलेगा। मांगलिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। राजनीतिक मामलों में कूटनीतिक दक्षता दिखानी होगी। भाग्य का समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग- स्काई ब्ल्यू
शुभ अंक- 6
बैंकिंग और वित्तीय प्रबंधन से संबंधित मामलों में सावधानी रखनी होगी। प्रतिस्पर्धा या जल्दबाजी में हानि की संभावना है। व्यापार यात्रा में सावधानी रखनी होगी।
शुभ रंग- यलो
शुभ अंक- 5
महत्वपूर्ण मुलाकातों के लिए दोपहर बाद का समय उपयुक्त रहेगा। दूसरों की जवाबदेही लेने से बचें। घर-परिवार के लिए समय निकालने में कठिनाई हो सकती है।
शुभ रंग- पीकॉक ब्ल्यू
शुभ अंक- 7
व्यवहार कुशलता के साथ आगे बढ़ने का दिन है। विरोधियों की योजनाओं को पहले से समझने का प्रयास करना होगा। खर्चों में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं।
शुभ रंग- लैवेंडर
शुभ अंक- 9
सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। धन की उपलब्धता सहज रूप से बनी रहेगी। भावनात्मक संबंधों में निकटता बढ़ेगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग- गोल्डन ग्रीन
शुभ अंक- 3