राशिफल

Horoscope 26 December 2021 लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब होंगें मकर राशि वाले

capricorn horoscope today 26 december 2021 मकर राशि के ग्रहों का आज के लिए संकेत?  

less than 1 minute read
Dec 25, 2021

ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र की दसवीं राशि मकर राशि है. मकर राशि शनिदेव की राशि है और यही कारण है कि ऐसे जातक मेहनती होते हैं, प्राय: अकेले रहते हैं. आइए जानते हैं कि आज यानि 2021 के 12वें माह यानि दिसंबर 2021 के 26 वें दिन मकर का राशिफल क्या कहता है?

मकर राशि- आपकी राशि में ग्रहों की स्थिति मजबूत बनी हुई है। काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतो का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा. इससे मानसिक शांति भी बनी रहेगी. आज मकर राशि के लोग लगनशीलता और परिश्रम से अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब होंगें। जिन लोगों के परिवार में बीते कुछ समय से परेशानी और तनाव का माहौल बना हुआ था उनके संबंध और घर गृहस्थी में बसंत की बयार बहेगी। मित्रों और परिचितों से संपर्क होगा, सहयोग भी पाएंगे। चल अचल संपत्ति से जुड़े मुद्दे भी आज हल हो सकते हैं। दिन कुल मिलाकर आज व्यस्तता भर रहेगा। भाग्य का मिलाजुला साथ रहेगा।

वित्त- इस समय आपको आर्थिक स्थिति मजबूत करने की जरूरत है. इसमें परिवार के लोगों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा.
कैरियर- बिजनेस में कोई बड़ा आर्डर प्राप्त होगा. नौकरी में अपने लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव बना रहेगा. ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है.
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे. प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी.
स्वास्थ्य- आज गैस जैसी परेशानी से रूबरू होना पड़ सकता है.
आज का भाग्यांक 8
आज का शुभ रंग आसमानी
अनुकूल सलाह— सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें

Published on:
25 Dec 2021 06:18 pm
Also Read
View All