aries rashifal today 30 december 2021 आज मेष राशि के ग्रह क्या दे रहे संकेत?
मेष (Aries) मेष राशि चक्र की पहली राशि है, इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं. आइए जानते हैं उज्जैन के ज्योतिषी और पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज मेष का राशिफल क्या कहता है?
मेष राशि— आप की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आए परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द्र बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। आज के दिन आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आपके कुछ काम आज अटक सकते हैं। आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने की जरूरत है। आप अपनी स्किल्स को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आपको शाम के समय किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपको वहां पर अपने कुछ पुराने दोस्त भी मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा,आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। नजदीकी मित्रों या परिजनों के साथ संबंध मधुर बनेंगे। मनोनुकूल काम बनने से आप प्रसन्न रह सकते हैं।
वित्त— गाड़ी वगैरह खरीदने के लिए प्रबल योग बने हुए हैं। हालांकि खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान रखना जरूरी है।
करियर— व्यवसाय में कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। साझेदारी के व्यवसाय में लाभ होगा। व्यापार में अच्छी गति से आपको लाभ होगा। प्राइवेट नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट या लाइफ पार्टनर से आपसी सामंजस्य बना रहेगा। घर संबंधी किसी भी कार्य में आज पार्टनर की सलाह भी अवश्य लें। सामाजिक रूप से कोई दिक्कत आएगी, लेकिन जीवनसाथी की मदद से सब कुछ ठीक भी हो जायेगा.
स्वास्थ्य- बदलते मौसम का आपके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है।
आज का भाग्यांक 9
आज का शुभ रंग आरेंज
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए उनके बीज मंत्र ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम: का कम से कम एक माला जाप करें.