22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Saptahik Rashifal 23-29 August 2026: अगस्त का आखिरी हफ्ता किस राशि का देगा साथ किसे रहना होगा सतर्क?

Saptahik Rashifal 23-29 August 2026: इस सप्ताह कुछ राशियों को करियर, धन और रिश्तों में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जानिए मेष से मीन तक आपकी राशि के लिए 23-29 अगस्त 2026 का साप्ताहिक भविष्यफल।
7 min read
Google source verification

भारत

image

Akash Dewani

Aug 22, 2026

Weekly Horoscope Saptahik Rashifal 23 to 29 August 2026

Saptahik Rashifal 23-29 August 2026: साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 अगस्त 2026 सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगी ये सप्ताह(फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Saptahik Rashifal 23-29 August 2026- अगस्त का आखिरी सप्ताह कई राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है, तो कुछ लोगों को हर कदम सोच-समझकर रखने की जरूरत होगी। प्रेम, वैवाहिक जीवन, कारोबार, नौकरी और सेहत के लिहाज से यह सप्ताह हर राशि के लिए अलग संकेत दे रहा है। ज्योतिषाचार्य एवं भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार से आइए जानते हैं 23 से 29 अगस्त अगस्त 2026 तक मेष से मीन राशि के जातकों के लिए करियर, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह (Weekly Horoscope 2026) कैसा रहने वाला है।

मेष राशि (Mesh Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को करियर और व्यवसाय में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपको इन मौकों का लाभ उठाने के लिए अतिरिक्त मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी पुराने मित्र या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से फायदे का काम करने का अवसर मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से भी लाभ मिलने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मी दोनों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के बीच में घर, जमीन या वाहन से जुड़ा कोई सौदा हो सकता है। इस समय आप किसी महंगी वस्तु की खरीदारी में धन खर्च कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। करीबी लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन भी मधुर रहेगा। सप्ताह के अंत में संतान से जुड़ी किसी अच्छी खबर से मन प्रसन्न रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

वृषभ राशि (Vrishabh Saptahik Rashifal)

वृषभ राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह राहत भरा रह सकता है। नौकरी या व्यापार में संघर्ष कर रहे लोगों को नई संभावनाएं मिलेंगी। करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के कई शानदार मौके मिलेंगे। व्यापारियों को किसी पुराने निवेश से अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि सेहत आपकी उपलब्धियों के रास्ते में रुकावट बन सकती है इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सप्ताह के बीच में आरामदायक वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है। इसके साथ ही किसी शुभ कार्य में भी धन खर्च होने के संकेत हैं। लंबे समय बाद किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपकी भावनाओं को नई ऊर्जा देगी। अगर प्रेम संबंधों में कुछ मतभेद चल रहे थे तो किसी महिला मित्र के सहयोग से स्थिति बेहतर हो सकती है। लव पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्ते में दोबारा गर्माहट आएगी। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए उम्मीदें और उत्साह लेकर आएगा।

मिथुन राशि (Mithun Saptahik Rashifal)

मिथुन राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक संकेतों के साथ होगी। रियल एस्टेट, मार्केटिंग या कमीशन जैसे क्षेत्रों से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। आपके कार्यों में तेजी आएगी। लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के बीच में आप किसी पारिवारिक या धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं, जिससे मानसिक शांति और प्रसन्नता मिलेगी। इस दौरान माता-पिता और परिवार का भरपूर समर्थन मिलेगा, जिससे आप किसी अहम निर्णय को आत्मविश्वास के साथ ले सकेंगे। व्यापारियों को नए विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह शुभ रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश से जुड़े काम करने वालों को भी लाभ मिलने के संकेत हैं। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और प्रस्ताव देने का सोच रहे थे तो यह सही समय है। आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी।

कर्क राशि (Kark Saptahik Rashifal)

कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है। परिवार के किसी सदस्य या प्रिय से मनमुटाव हो सकता है, जिससे आपको मानसिक अशांति महसूस होगी। घर की मरम्मत या आवश्यक खरीदारी में अधिक खर्च होने से आर्थिक बोझ भी बढ़ सकता है। साझेदारी में व्यापार करने वालों का पार्टनर से मतभेद हो सकता है इसलिए साफ बातचीत से स्थिति को बेहतर बनाना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में भी विरोधियों की सक्रियता देखने को मिलेगी इसलिए अपना काम स्वयं करें और दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी दुर्घटना की आशंका हो सकती है। सप्ताह के अंतिम भाग में आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे वित्तीय स्थिति में कुछ सुधार होगा। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार की मदद से समस्याएं सुलझ सकती हैं। जीवनसाथी और लव पार्टनर इस कठिन समय में आपके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

सिंह राशि (Singh Saptahik Rashifal)

सप्ताह की शुरुआत में सिंह राशि वालों के अटके हुए काम पूरे होने के आसार हैं। खासकर सरकारी या प्रशासनिक स्तर के कार्यों में प्रगति नजर आएगी। नौकरीपेशा जातकों को ट्रांसफर या प्रमोशन जैसी खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों और अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग किसी खास प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, उनके प्रयासों की सराहना होगी। सप्ताह के बीच में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। इस दौरान कोई नई चीज खरीदने से घर में आनंद का माहौल रहेगा। सप्ताह के दूसरे हिस्से में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है। पारिवारिक भ्रम या मतभेद दूर होंगे और घर में रिश्तों की गर्माहट महसूस होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिताने के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से जुड़ी कोई उपलब्धि आपको गर्व का अहसास कराएगी। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या राशि (Kanya Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को बोलचाल और व्यवहार में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। एक छोटी सी बात बड़ी गड़बड़ी कर सकती है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए सहकर्मियों के साथ तालमेल जरूरी रहेगा। इस समय आपको अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सप्ताह के बीच में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। विवाद से बचें और संवाद पर जोर दें। यही आपके लिए बेहतर रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। इस दौरान विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है, लेकिन पहले से चल रहे प्रेम संबंध स्थिर रहेंगे। सेहत के लिहाज से दिनचर्या और खानपान में अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा। थकान या सिरदर्द जैसी परेशानी हो सकती है।

तुला राशि (Tula Saptahik Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कई शुभ अवसर लेकर आ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो सुखद होंगी। सप्ताह के बीच में करियर में उन्नति हो सकती है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपको अनुकूल प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आय के अतिरिक्त साधन बन सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। सप्ताह का दूसरा हिस्सा कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। घर और ऑफिस के बीच तालमेल में मुश्किल आ सकती है। इस समय सेहत को लेकर विशेष रूप से सावधानी की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों में विश्वास और गहराई बढ़ेगी। दांपत्य जीवन संतुलित रहेगा।

वृश्चिक राशि (Vrischik Saptahik Rashifal)

यह सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको करियर को आगे बढ़ाने में दोस्तों और वरिष्ठ अधिकारियों की मदद मिलेगी। वहीं परिवार के किसी निर्णय में भाई-बहनों का समर्थन मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई चिंता दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे। सप्ताह के बीच में व्यापारियों को अपने प्रतिस्पर्धियों से टक्कर लेनी पड़ सकती है। इस दौरान जल्दबाजी में कोई भी गलत फैसला न लें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। अचानक आने वाला लाभ किसी कारण से रुक सकता है, लेकिन आपकी समझदारी से परिस्थिति जल्द ही संभल जाएगी। सप्ताह के अंत में समय और पैसे दोनों का सही इस्तेमाल करना जरूरी होगा, वरना दिक्कतें बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में लापरवाही से बचें। पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। परिवार में खुशियां बनाए रखने के लिए उन्हें समय देना जरूरी है। अपनी सेहत को लेकर भी सतर्क रहें।

धनु राशि (Dhanu Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। अगर आप समय और ऊर्जा का सही इस्तेमाल करते हैं तो परिणाम आपके पक्ष में आता नजर आएगा। सप्ताह के बीच में घर-परिवार से जुड़ी कोई परेशानी आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। खासतौर पर किसी महिला सदस्य की तबीयत आपकी चिंता बढ़ा सकती है। इस समय खुद की सेहत का भी खास ध्यान रखें, वरना मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बॉस से उचित संपर्क बनाए रखें। न बहुत करीबी और न बहुत दूरी आपके लिए लाभदायक होगी। इसलिए संतुलन बनाए रखें और उन्हें विश्वास में लेकर काम करें। सप्ताह के आखिरी दिनों में किसी महिला मित्र की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। इस दौरान कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद है, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा।

मकर राशि (Makar Saptahik Rashifal)

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला हो सकता है। करियर या व्यापार को लेकर चिंतित लोगों को अब राहत महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा, जिससे काम में गति आएगी। व्यवसाय बढ़ाने के नए अवसर सामने आएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी, सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। युवा वर्ग का समय मौज-मस्ती में बीतेगा जबकि अविवाहित लोगों का रिश्ता तय हो सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकता है। शत्रु भी इस सप्ताह बातचीत की पहल कर सकते हैं। हालांकि सप्ताह के अंत में किसी के बहकावे में आकर कोई गलत फैसला न लें, वरना नुकसान हो सकता है। आराम से जुड़ी वस्तुओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की कोशिश सफल हो सकती है और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ राशि (Kumbh Saptahik Rashifal)


कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पहले से बेहतर रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपके रुके हुए काम पूरे होंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इसके साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आप पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाने के प्रयास में जुटे रहेंगे। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है। सप्ताह के बीच में कोई नई योजना हाथ लग सकती है जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। नौकरीपेशा जातकों को आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान महिलाएं धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगी और घर में किसी मांगलिक कार्य में भी आपकी भागीदारी होगी। अगर आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपको कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और पार्टनर से कोई तोहफा मिल सकता है। प्रेम संबंध को शादी में बदलने के लिए यह अनुकूल समय है।

मीन राशि (Meen Saptahik Rashifal)


मीन राशि के जातक इस सप्ताह छोटी-छोटी बातों में उलझने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाएं। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपका ध्यान भटका सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। ऑफिस और घर की समस्याओं को अलग-अलग रखें। इससे आपका मानसिक संतुलन बना रहेगा। सप्ताह के बीच में करियर और व्यापार से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। खासतौर पर पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, क्योंकि बाजार में अटका हुआ धन आपकी चिंता का कारण बन सकता है। सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। आमदनी कम और खर्च ज्यादा हो सकता है। ऐसे में आपको बचत या उधार का सहारा लेना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या स्थानांतरण मन को विचलित कर सकता है। प्रेम संबंधों में गंभीरता से काम लें। सोच-समझकर फैसला लें। जीवनसाथी का साथ आपका बड़ा सहारा बनेगा।